ताउ- ते के बाद एक और साइक्लोन की आशंका, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तटों से टकरा सकता है दूसरा चक्रवर्ती तूफान

भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून 21 मई के आसपास अंडमान सागर और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समय से पहले पहुँचने की सम्भावना जताई है।

Updated: May 20, 2021, 04:16 AM IST

Photo courtesy: NDTV
Photo courtesy: NDTV

दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने ताउ -ते चक्रवर्ती तूफान के साथ एक और चक्रवर्ती तूफान आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवर्ती तूफान पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के समुद्री तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह चक्रवर्ती तूफान 22 मई के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। इसी वजह से 72 घंटे में भीतर धीरे धीरे तेज होकर चक्रवर्ती तूफान में बदलने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा के तटों तक पहुँचने की संभावना बताई गई है। वहीं, दक्षिण पश्चिम मानसून 21 मई के आसपास अंडमान सागर और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समय से पहले पहुँचने की संभावना है।

गौरतलब है  ताउ- ते तूफान से हुए नुकसान को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात तथा द्वीप का दौरा किया। पीएम मोदी सबसे पहले गुजरात के भावनगर पहुंचे। पीएम मोदी ने ऊना, दीव, जाफराबाद और मूवा जैसे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। वहीं तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी अहमदाबाद में अधिकारियों के साथ एक बैठक ली। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद रहे। 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के मुताबिक राज्य में चक्रवाती तूफान से 16,000 से ज्यादा घरों को नुक्सान पहुंचा है। वहीं 45 लोगों की तूफान से मौत हुई है। जबकि 40 हजार से ज्यादा पेड़ और 1 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे तूफान से उखड़ गए। 159 सड़कों को नुक्सान पहुंचा है।  विभिन्न कारणों से 196 मार्ग अवरुद्ध हुए, जिनमें से 45 को फिर से खोल दिया गया। 2437 गांवों में बिजली ठप्प रही। रुपाणी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्य चिंता करीब 1400 अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के निर्बाध उपचार की है। तूफान गुजरात तट से अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरा था।  इसकी रफ्तार 205 किलोमीटर प्रति घंटा थी  जो अब  घटकर 105-115 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई है।