Lockdown 4-0 : इस नन्‍हे की मां को किसने छिना?

घर लौट रहे मजदूरों के साथ एक और हादसा

Publish: May 17, 2020, 01:16 AM IST

छतरपुर। जमीन पर मृत पड़ी मां और बिलखते बच्चे। सवाल यह है कि इस नन्‍हे और इस जैसे अन्‍य बच्‍चों की मां को किसने छिना है? यह दर्दनाक मंजर आज सुबह हुए एक्‍सीडेंट का है। यह कोरोना का नहीं हिन्दुस्तान के मजदूरों की गरीबी और बेबसी का संक्रमण है। हर दिन होते हादसे बता रहे हैं कि गरीबों की जिंदगी की जंग, कोरोना की जंग से कहीं ज्यादा मुश्किल हो चली है। काम बंद है और बेबसी में घर लौट रहे मजदूरों के साथ एक और हादसा हुआ है मध्य प्रदेश में।

सागर की सीमा पर मजदूरों से भरा एक टृक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक दर्जन मजदूर घायल  हो गए। मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को सागर के बंडा अस्पताल में इलाज के लिये भेजा गया है। छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाने के सेक नाला पुलिया की यह घटना है। ट्रक पॉलीथीन के बंडलों से भरा था, साथ ही 19 मजदूरों को भी बिठाये था। ट्रक महाराष्ट्र से सिद्धार्थ नगर जा रहा था। लेकिन सागर और छतरपुर की सीमा पर यह हादसा हो गया। दोनों जिले की पुलिस मौके पर पहुंच गई हो। छतरपुर एसपी कुमार सौरभ भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।