Bihar Election 2025: BJP ने जारी की 71 प्रत्याशियों की पहली सूची, विधानसभा अध्यक्ष का टिकट कटा

भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया है। नंदकिशोर 5 बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। उनकी जगह पर बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उतारा है।

Publish: Oct 14, 2025, 04:09 PM IST

पटना। विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 71 कैंडिडेट के नाम शामिल है। जिसमें 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों का औपचारिक ऐलान किया। 

एनडीए के अहम घटक दल के रूप में बीजेपी इस बार जनता दल (यूनाइटेड) और अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी। एनडीए में हुए सीटों के बंटवारे के तहत बीजेपी इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। भाजपा ने पहली लिस्ट में दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी को तारापुर से, विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें:सिवनी लूट कांड में 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR, SDOP पूजा पांडे समेत पांच गिरफ्तार

भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया है। नंदकिशोर 5 बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। उनकी जगह पर बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उतारा है। कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट कटा है। इनकी जगह संजय गुप्ता को मौका मिला है। संजय पार्टी में प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं।

लिस्ट में 12 मंत्रियों और 9 महिलाओं के भी नाम हैं। इस बार भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 71 के नाम सामने आ गए हैं। अब 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बाकी है। बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। 2020 में भाजपा ने 7 अक्टूबर को 27 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की थी।

बीजेपी ने दोनों डिप्टी CM के साथ 12 मंत्रियों को मैदान में उतारा है। मंत्री मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार बबलू, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, सुरेंद्र मेहता, डॉक्टर सुनील कुमार, संजय सरावगी, डॉ. प्रेम कुमार को भी टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें:जेल का नाम सुनते ही कोर्ट में औंधे मुंह गिरे भाजपा नेता, डॉक्टर से की थी मारपीट, अब खुद बने पेशेंट

इसके अलावा पाटलिपुत्र से 2 बार सांसद रह चुके रामकृपाल यादव को भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। वे केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में लालू की बेटी मीसा से चुनाव हारे थे। किसी समय लालू यादव के करीबी माने जाते थे। भाजपा ने उन्हें दानापुर से विधायक का चुनाव लड़वाने का फैसला लिया है।