Uttarakhand: बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना से निधन
BJP MLA Passes Away: अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के कोरोना पॉजिटिव होने पर बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था

अल्मोड़ा। उत्तराखंड से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना के चलते निधन हो गया है। करीब दो हफ्ते की लड़ाई के बाद वे जिंदगी की जंग हार गए। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में उनकी पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। उनके निधन से भाजपाइयों में शोक की लहर है।
अल्मोड़ा के पूर्व जिलाअध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने निधन की पुष्टि की। जीना की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वे 2006 में कुमाऊं मंडल विकास नगर के अध्यक्ष बने। 2007 में भिक्क्यासैंण विधानसभा सीट से जीना पहली बार विधायक बने। 2012 में उन्होंने दूसरी बार सल्ट विधानसभा से जीत दर्ज की। 2017 में उन्होंने तीसरी बार इसी सीट से विधायक का चुनाव जीता।
Uttarakhand BJP MLA Surendra Singh Jeena (file photo) passes away at Sir Gangaram Hospital in Delhi, where he was undergoing treatment for #COVID19.
— ANI (@ANI) November 12, 2020
He was an MLA from Salt constituency in Almora district. His wife had passed away a few days back following a heart attack. pic.twitter.com/laDqlrriZ8
आपको बता दें, देश में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 86 लाख के पार चले गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 1,27,571 तक जा पहुंची है। बीते 24 घंटे में देशभर में 44,281 केस सामने आये हैं। भारत नें अब तक 80 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को हरा चुके हैं।