फंसे छात्रों की मदद में आगे आए दिग्विजय

मजदूरों और छात्रों को उनके प्रदेश बुलवाने के लिए बिहार, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा

Publish: May 12, 2020, 06:46 AM IST

लॉकडाउन के दौरान एमपी में फंस गए विद्यार्थियों को उनके घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पहल की है। उन्‍होंने भोपाल और आसपास के स्थानों पर फंसे विभिन्न प्रदेशों के मजदूरों और छात्रों को उनके प्रदेश बुलवाने के लिए बिहार, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। सिंह कहा है कि बिहार, दिल्‍ली और राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री मध्यप्रदेश सरकार से समन्वय बनाकर अपने-अपने प्रदेशों में जाने के इच्‍छुक छात्रों और मजदूरों को वापिस बुला लें।

Click  दिग्विजय सिंह की पहल रंग लाई

गौरतलब है कि भोपाल औऱ उसके आसपास के इलाकों में बिहार के 1800  छात्रों और मजदूरों रहते हैं, जो अपने गांव जाना चाहते हैं। सिंह ने दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान में फंसे मध्यप्रदेश के 1564 मजदूरों को वापस भेजने में सहयोग करने के लिए भी अनुरोध किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा है कि मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले 57 मजदूर पुणे में और 53 मजदूर नागपुर में फंसे हैं। वे गंभीर परेशानियों के चलते अपने गांव आना चाहते हैं, इन मजदूरों की वापसी सुनिश्चित की जाए।