दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत आज, केंद्र के खिलाफ लड़ाई तेज करने का प्रस्ताव करेंगे पारित

अधिकारियों ने बताया कि महापंचायत में नियम और शर्तों से 5 हजार लोगों को ही एकट्ठा होने की अनुमति दी गई है। इसके लिए पुलिस ने बाकायदा एडवाइजरी भी जारी की है।

Updated: Mar 14, 2024, 01:04 PM IST

नई दिल्ली। एमएसपी समेत कई अन्य मांगों लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान हरियाणा-पजंबा के शंभू बॉडर पर डटे हुए हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत है। सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक किसानों का यह कार्यक्रम चलेगा। 

दिल्ली पुलिस ने किसानों को 5,000 से अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने, ट्रैक्टर नहीं लाने, रामलीला मैदान में कोई मार्च नहीं करने की शर्त के साथ किसान मजदूर महापंचायत आयोजित करने की इजाजत दी है।

किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि वे रामलीला मैदान में 'किसान मजदूर महापंचायत' आयोजित करेंगे, जहां सरकार की नीतियों के खिलाफ 'लड़ाई तेज करने' का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

और पढ़े:Loksabha Elections: BJP ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, MP की शेष 5 सीटों पाई भी प्रत्याशी घोषित

किसान पंचायत को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसानों के मार्च के मद्देनजर दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दिल्ली में ना घुसें इसे लेकर पुलिस अलर्ट है। जगह-जगह चेकिंग की जार रही है। रामलीला मैदान तक पहुंचने वाले सभी रास्तों पर अलग-अलग जगहों पर पुलिसबल की तैनाती की गई है।

पुलिस के मुताबिक, किसानों को दोपहर 2.30 बजे के बाद अपना कार्यक्रम खत्म होने के तुरंत बाद मैदान खाली करने के लिए कहा गया है। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसान वादे का पालन नहीं करते हैं और दिल्ली में कानून-व्यवस्था भंग करने में शामिल होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।