तमिलनाडु में संपूर्ण लॉकडाउन, 24 मई की सुबह 6 बजे तक लगी रहेंगी पाबंदियां

राज्य में कोरोना वायरस से स्थिति दिन पर दिन खराब हो रही है। कोविड की चेन को तोड़ने के लिए राज्य में सोमवार से दो हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

Updated: May 10, 2021, 08:11 AM IST

Photo courtesy: amarujala
Photo courtesy: amarujala

दिल्ली। राज्य में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन बढ़ा दिया है। तमिलनाडु में दो सप्ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लॉकडाउन 24 मई सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस बीच सिर्फ जरूरत की चीजें जैसे राशन, मेडिसिन ही मिल सकेंगी, बाकी सब कुछ बंद रहेगा।

तमिलनाडु में 10 मई से 24 मई की सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लॉक डाउन के दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं पर छूट मिलेगी। राज्य में बस सेवा, टैक्सी सेवा बंद रहेगी, सिर्फ राशन, मेडिसिन और अन्य आवश्यक चीजें ही मिल सकेगी।

भारत मे कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। देश मे कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए राज्य सरकारें लॉकडाउन लगा रही हैं। बेकाबू हो चले कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सिनेशन का कार्य किया जा रहा है। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन, बेड न मिलने से जान गवां रहे हैं। वहीं, अमेरिका, रूस ,ब्रिटेन इटली ने ऑक्सीजन से लेकर मेडिसिन तक सारी जरूरत की चीजें भारत भेजी हैं। जिससे भारत के लोगों की जान बचाई जा सके।

गौरतलब है कि एक दिन में कोरोना वायरस के 26,465 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13 लाख 23 हजार 965 हो गई। बीते 24 घंटे में 197 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 15,171 तक पहुंच गई है। बीते दिन 22,381 लोगों को छुट्टी दे दी गई. राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 35 हजार 355 है. चेन्नई में संक्रमण के 6,738 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख 77 हजार 42 हो गई है। शहर में अब तक 5081 मरीजों की मौत हो चुकी है।