कोरोना ने ली अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की जान, एम्स ने किया मौत की खबर का खंडन

दिल्ली के एम्स अस्पताल में जारी है गैंगस्टर छोटा राजन का इलाज, कोरोना संक्रमित अंडरवर्ल्ड डॉन के मौत की उड़ी थी अफवाह, एम्स प्रबंधन ने कहा जिंदा है छोटा राजन

Updated: May 07, 2021, 12:20 PM IST

Photo courtesy: The Hindu
Photo courtesy: The Hindu

दिल्ली। शुक्रवार को कुख्यात गैंगस्टर छोटा राजन की कोरोना से मौत की खबर वायरल होने के बाद एम्स प्रबंधन ने कहा है कि गैंगस्टर अभी जिंदा है। छोटा राजन का इलाज किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही थी कि उसकी कोरोना से मौत हो गई है। छोटा राजन का इसका असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे था। पिछले 25 अप्रैल को उसे कोरोना संक्रमित होने पर दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया था।

तिहाड़ जेल में छोटा राजन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उसे सांस लेने में तकलीफ के बाद एम्स में दाखिल किया गया था। डाक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों तक उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी। लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद दोपहर को उसने दम तोड़ दिया।

65 वर्षीय छोटा राजन 27 साल फरार था, जिसके बाद उसे नवंबर 2015 में इंडोनेशिया से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मुंबई के सीनियर पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या में दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा मिली थी। उस पर अपहरण और हत्या समेत 70 से ज्यादा मामले दर्ज थे। वहीं कुछ दिनों पहले उसे हनीफ कड़ावाला मर्डर केस में विशेष सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया था। छोटा राजन मुंबई में 1993 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में भी आरोपी था।

छोटा राजन मुंबई के चेंबूर इलाके की तिलक नगर बस्ती में पैदा हुआ था। स्कूल की पढ़ाई के बाद वह मुंबई में फिल्मों के टिकट ब्लैक करता था। तभी उसकी पहचना राजन नायर गैंग के लोगों से हुई। अंडरवर्ल्ड में नायर को 'बड़ा राजन' के नाम से जाना जाता था। धीरे धीरे उसने अपराध की दुनिया में अपना सिक्का जमाना शुरु कर  दिया। और बड़ा राजन का करीबी हो गया। और बड़ा राजन की मौत के बाद उसी की  गैंग की मुखिया बन गया। छोटा राजन पर अवैध वसूली, धमकी, मारपीट और हत्या की कोशिश के कई आरोप है। इस गैंगस्टर पर 20 से ज्यादा लोगों की हत्या का आरोप भी लगा है। पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी, और अब कोरोना से उसकी मौत हो गई है।

मुंबई में ही छोटा राजन की पहचान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से हुई। दाऊद इब्राहिम के साथ उसने बहुत से अपराध किए। वह मुंबई में अवैध वसूली, मर्डर, नशे के सामान और हथियारों की तस्करी भी करने लगा। 1988 में छोटा राजन दुबई चला गया। फिर वह दुनिया के कई देशों में अपराध करने लगा।