हज यात्रियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

कोरोना महामारी के चलते अगले साल हज पर जाने वालों के लिए कई नए नियम बनाए गए हैं, यात्रा के लिए उम्र की सीमा भी तय की गई है

Updated: Nov 08, 2020, 01:56 AM IST

Photo Courtesy: Jagran
Photo Courtesy: Jagran

हज यात्रा पर जाने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हज के लिए ऑनलाइन आवेदन शनिवार से ही प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय हज कमेटी की वेबसाइट पर फॉर्म का प्रारूप अपलोड किया गया है। हालांकि पहले ही दिन वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से हज यात्रियों को फॉर्म भरने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान जारी कर दिया है। कोरोना के चलते हज 2021 के लिए कई नियम बनाए गए हैं। हज पर जाने की उम्र सीमा तय की गई है। इसी के साथ सऊदी में रुकने के दिनों की संख्या को भी घटाया गया है। 18 से 65 साल की उम्र वाले ही हज यात्रा पर जा सकेंगे। वहीं फरवरी 2021 में हज ट्रेनर का प्रशिक्षण आयोजित होगा। जिसके बाद मार्च में प्रतिक्षा सूची को जारी किया जाएगा और अप्रैल में चयनित हजियों की आखिरी किस्त जमा होगी। 26 जून 2021 से यात्री हज के लिए उड़ान भरेंगे। यह सिलसिला 13 अप्रैल 2021 तक जारी रहेगा। 19 जुलाई 2021 को हज पूरा होगा और वापस आने का सिलसिला 30 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा।

आपको बता दें, हज यात्री हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हें। आवेदन के लिए पासपोर्ट, फोटग्राफ, बैंक में जमा राशि और घर के पते की जानकारी देना जरूरी होगा। इसके अलावा हज यात्रियों का मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा होगा, जिसकी आखिरी तारीख 1 जनवरी 2021 है। वहीं अगर हज पर जाने वाले यात्रियों के आवेदन फॉर्म कोटे से ज्यादा हैं तो जनवरी 2021 में यात्रियों के नाम के नाम चुनने के लिए लोटरी निकाली जाएगी।