गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे
निर्वाचन आयोग ने तारीखों के ऐलान से पहले मोरबी पुल हादसे को लेकर दुख जताया, चुनाव आयुक्त ने बताया कि गुजरात में कुल 4.9 करोड़ मतादाता हैं, जिनमें 4.6 लाख नए वोटर हैं।

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात में दो फेज में चुनाव होंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं आठ दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे। इसी के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गाई है।
Schedule for GE to the Legislative Assembly of Gujarat.
— Election Commission of India #SVEEP (@ECISVEEP) November 3, 2022
#GujaratElections2022 #ECI pic.twitter.com/0A6CSUIJV5
चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में मोरबी हादसे को लेकर शोक व्यक्त की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, 'हम निर्वाचन आयोग की तरफ से मोरबी की दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों एवं उनके शोकाकुल परिवारजनों के प्रति शोक एवं संवेदना व्यक्त करना चाहते है।' उन्होंने बताया कि, 'गुजरात में कुल 4 करोड़ 90 लाख मतादाता हैं, जिनमें 4 लाख 60 हजार नए वोटर हैं। चुनाव के लिए राज्यभर में 51 हजार 782 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।'
निष्पक्षता के सवाल पर CEC राजीव कुमार ने कहा कि कोई जब EVM पर सवाल उठाता है और वो चुनाव जीत जाता है तो सवाल बंद हो जाते हैं। हमारा मकसद निष्पक्ष चुनाव है और चुनाव आयोग आज नहीं बना। हमेशा से ही हमारी निष्पक्षता जगजाहिर रही है। जब क्रिकेट का मैच होता है तो दोनों टीम अंपायर को ब्लेम करते हैं। यहां कोई थर्ड अंपायर तो है नहीं। चुनाव आयोग आज तो बना नहीं है ये एक विरासत है। हमारी ड्यूटी यह है कि निष्पक्षता जो पहले से बनी है, उसे हम आगे बढ़ाएं।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर: बीफ बेचने के आरोप में भीड़ ने दो लोगों को कपड़े उतारकर सरेआम पीटा
CEC ने कहा कि, 'सभी पोलिंग स्टेशनों पर पानी, व्हील चेयर जैसी आधारभूत सुविधाएं होंगी। सभी पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर ही होंगे। कोई भी पोलिंग स्टेशन पहली या दूसरी मंजिल पर नहीं होंगे। दिव्यांगों के लिए 182 स्पेशल पोलिंग स्टेशन और महिलाओं के लिए 1274 बनाए जाएंगे। एक अनूठी पहल के रूप में, भरूच जिले के आलियाबेट में 217 मतदाताओं के लिए एक शिपिंग कंटेनर में पोलिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा।'
बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 13 जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 27 सीटों रिजर्व है। शेष 142 सीट सामान्य है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 99 सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रही थी। वहींं कांग्रेस के खाते में महज 77 सीट ही आए थे। शेष 6 सीट अन्य के खाते में गए। इस बार का मुकाबला भी रोचक माना जा रहा है। इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव में ताल ठोक रही है।