हिमाचल के किन्नौर में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ के हैं ज्यादातर मृतक
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सांग्ला घाटी के पास भूस्खलन की चपेट में एक गाड़ी आ गई, जिसमें सवार नौ पर्यटकों की मौत हो गई, दो लोगों की हालत अभी गंभीर है

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी भूस्खलन ने कोहराम मचा दिया है। हिमाचल के किन्नौर जिले में भूस्खलन से 9 लोगों की मौत हो गई है। किन्नौर में सांग्ला घाटी के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतकों में ज्यादातर लोग छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।
यह हादसा रविवार दोपहर को डेढ़ बजे के आसपास हुआ। अचानक भूस्खलन होने से पर्यटकों की एक गाड़ी चपेट में आ गई। गाड़ी में उस दौरान कुल 11 लोग सवार थे। आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो पर्यटकों के साथ साथ एक राहगीर के भी जख्मी होने की सूचना है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे को लेकर कहा है कि किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है।इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।
किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 25, 2021
इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें। pic.twitter.com/MqesANNlV0
उन्होंने आगे कहा कि मैंने किन्नौर जिला प्रशासन से बात करके हादसे की जानकारी ली व उन्हें उचित दिशानिर्देश दिए।प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है।घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं।ॐ शांति!
#WATCH | Himachal Pradesh: Boulders roll downhill due to landslide in Kinnaur district resulting in bridge collapse; vehicles damaged pic.twitter.com/AfBvRgSxn0
— ANI (@ANI) July 25, 2021
वहीं पहाड़ों से चट्टानों का गिरता हुआ वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़े बड़े पत्थरों को पहाड़ों से गिरता हुआ देखा जा सकता। बड़े बड़े पत्थरों के गिरने के कारण एक पुल भी दो हिस्सों में होकर गिर गया। आसपास के इलाकों में चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम को भी भारी नुकसान पहुंचा है।