10 लाख युवाओं को नौकरी, 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता, कर्नाटक में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान
राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस पार्टी ग्रेजुएट बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपये देगी और डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे।

बेलागवी। कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से काफी उम्मीदें हैं, जिसको लेकर पार्टी जोर-शोर से तैयारियां कर रही है। राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में सरकार आने पर 10 लाख युवाओं को प्राइवेट नौकरी और ढाई लाख सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया। साथ ही ग्रेजुएट बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपये और डिप्लोमा होल्डर्स को हर महीने 1,500 रुपये देने का भी ऐलान किया।
राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में
कांग्रेस के युवा क्रांति समागम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि, 'कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यहां कुछ भी काम करवाना हो तो 40% कमीशन देना पड़ता है। यहां MLA का बेटा भ्रष्टाचार में पकड़ा जाता है, लेकिन सरकार उसकी रक्षा कर लेती है। भ्रष्टाचार का पूरा का पूरा फायदा 2-3 लोगों को होता है।'
BJP's 40% Commission Sarkar wiped away jobs & opportunities.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 20, 2023
Congress’ #YuvaNidhi will empower Karnataka’s unemployed Youth
3000/month for Graduates
1500/month for Diploma holders
2.5 lakh Govt jobs in 1 year
10 lakh Pvt sector jobs
That’s a Congress Guarantee! pic.twitter.com/eNmXvIa5lr
राहुल गांधी ने आगे कहा, 'सरकार के 40% कमीशन लेने की शिकायत कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन और स्कूल मैनेजमेंट ने पीएम को चिट्ठी लिखकर की थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी चिट्ठी का जवाब तक नहीं दिया।' राहुल ने कांग्रेस के पहले से किए वादों को भी दोहराया और कहा कि महिलाओं को हर महीने दो हजार रूपए और गरीब परिवारों को दस किलो चावल मिलेगा। इस दौरान उन्होंने अडानी ग्रुप पर हमला बोलते हुए कहा कि ये देश किसी एक का नहीं है, अडाणी का नहीं है। देश गरीबों और किसानों का है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कांग्रेस मना रही गद्दार दिवस, 2020 में आज ही के दिन गिरी थी कमलनाथ सरकार
राहुल गांधी ने ऐलान करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार सरकार आने पर हम एससी वर्ग का आरक्षण को 15 फीसदी से बढ़ाकर 17 फीसदी करेंगे। एसटी वर्ग का आरक्षण को 3 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी करेंगे और तीन साल तक हर ग्रेजुएट को 3 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने कर्नाटक में दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली भी देने का ऐलान किया है।
बता दें कि मई में कर्नाटक विधानसभा का चुनाव होना है। इस बार यहां बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस इस बार राज्य में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी रणनीति बना रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 78 सीटें ही जीती थीं। जबकि जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं और राज्य में गठबंधन की सरकार बनी थी। वहीं, भाजपा ने 104 सीटें जीतकर 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में 113 के बहुमत आंकड़े से 9 सीटें कम रह गई थीं। बाद में भाजपा यहां सरकार बनाने में कामयाब हुई।