पशुपति पारस को मिली मोदी के मंत्रिमंडल में जगह, LJP के बागी गुट के नेता हैं पशुपति

पशुपति पारस के बगावती रुख के बाद जून 2021 में लोकसभा में एलजेपी के चार सांसदों ने उन्हें सदन में अपना नेता चुन लिया था, पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत को लेकर लड़ाई जारी है

Updated: Jul 07, 2021, 01:01 PM IST

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी में दरार पैदा करने वाले नेता पशुपति पारस को मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाया गया है। मोदी कैबिनेट विस्तार में पशुपति पारस को भी जगह दी गई है। पशुपति पारस लोक जनशक्ति पार्टी के बागी गुट के नेता हैं।  

पशुपति पारस पिछले महीने एलजेपी में मचे सियासी घमासान के बीच लोकसभा में पार्टी के नेता बने थे। पशुपति पारस को एलजेपी के चार सांसदों ने अपना नेता चुन लिया था। इसके बाद पशुपति पारस को बाएगी गुट ने एलजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुन लिया। 

पशुपति पारस इस समय बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। पशुपति पारस से पहले हाजीपुर लोकसभा सीट दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पारंपरिक सीट हुआ करती थी। पशुपति पारस पूर्व केंद्रीय मंत्री और एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान के छोटे भाई हैं। केंद्र में मंत्री रहने का पशुपति पारस के पास कोई अनुभव नहीं है। हालांकि वे बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।