राजनीतिक भविष्य से डर कर भाजपा में गए सिंधिया : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि सिंधिया को अपने राजनीतिक भविष्य का डर लगने लगे गया था। इसलिए आरएसएस से मिल गए। लेकिन, उनको भाजपा में सम्मान नहीं मिलेगा।

Publish: Mar 13, 2020, 06:30 AM IST

rahul gandhi speeks on jyotiraditya scindia leaving congress
rahul gandhi speeks on jyotiraditya scindia leaving congress

नई दिल्ली। 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर चुप्पी  तोड़ते हुए अपनी बात कही है। मीडिया से चर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'यह एक विचारधारा की लड़ाई है। मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया को भलीभांति जानता हूं। उनके साथ मेरी दोस्ती पुरानी है। हम दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़े हैं। वो अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर डरे हुए थे। लिहाजा उन्होंने अपनी विचारधारा को जेब में रख दिया और आरएसएस के साथ चले गए। हालांकि उन्होंने जो किया है, उसका उन्हें जल्द अहसास होगा। आज वो जो कुछ भी बोल रहे हैं, वो उनके दिल की आवाज़ नहीं है। उनके दिल में कुछ और है और जुबां पर कुछ और।