सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 4 नक्सलियों को मार गिराया, मृतकों में तीन महिलाएं
सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच करीब 8 घंटे तक मुठभेड़ चली हैं। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ सीमा से सटे कोपर्शी गांव के जंगलों में माओवादियों ने अपना ठिकाना बसा रखा है।

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य के बॉर्डर पर लगे गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच करीब 8 घंटे तक मुठभेड़ हुई हैं। इसमें सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर किया। वहीं नक्सलवादियों की ओर से भी लगातार गोलियां चलाई जा रही थी। हालांकि प्रशासन ने इनका बेहतर ढंग से सामना किया।
मीडिया खबरों के मुताबिक, गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 कमांडो यूनिट और सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम ने संयुक रूप से अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ सीमा से सटे कोपर्शी गांव के जंगलों में माओवादियों ने अपना ठिकाना बसा रखा है। इसके बाद प्रशासन ने टीम तैयार कर चारों तरफ से घेरकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ से भारत को 2.17 लाख करोड़ का नुकसान, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी के अनुसार, घने जंगलों के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को भिड़ंत शुरू हुई। जो काफी देर तक चली, वहीं विपरीत भूगोल परिस्थितियों और तेज बारिश के बाद भी सुरक्षा बल अभियान में डटे रहे और नक्सलियों को मौत के घाट उतारा। मुडभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को चार हथियार मिले हैं। जिनमें एक एसएलआर, एक इंसास राइफल और एक 303 राइफल शामिल है।
इस घटना में तीन महिला और 1 पुरुष माओवादियों की मौत हुई हैं। अभियान के बाद इलाके में अन्य नक्सलियों को ढूंढने की कार्रवाई अभी भी जारी है। वहीं मरने वाले माओवादियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।