पक्षिम बंगाल में आज से शुभेंदु सरकार, दिलीप घोष, अग्निमिश्रा पॉल समेत चार मंत्रियों ने भी ली शपथ

पक्षिम बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने शुभेंदु के अलावा 4 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, निषिथ प्रमाणिक और अशोक का नाम शामिल है।

Updated: May 09, 2026, 01:11 PM IST

कोलकाता। पक्षिम बंगाल में आज से शुभेंदु सरकार का दौर शुरू हो गया है। राज्यपाल आरएन रवि ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ वे पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली।

बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा 4 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, निषिथ प्रमाणिक और अशोक का नाम शामिल है। शपथग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। 

कार्यक्रम के शुरुआत में पीएम मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी 165वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद पीएम ने मंच पर भाजपा के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। मंच पर आते ही प्रधानमंत्री सीधे सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और फिर उनके पैर छुए।

बता दें कि शुभेंदु अधिकारी की सियासी सफर की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी। इसके बाद वह लंबे समय तक साल 1998 से 2020 तक टीएमसी के साथ रहे। ममता बनर्जी की सरकार में वह परिवहन और सिंचाई मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। दिसंबर 2020 में वे भाजपा में शामिल हो गए। वह 2009 से 2014 तक तमलुक निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं।

सुभेंदु अधिकारी एक ताकतवर राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता शिशिर अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रह चुके हैं। उनके भाई दिव्येंदु अधिकारी और सैमेंदु अधिकारी भी पश्चिम बंगाल के सक्रिय राजनेता और बीजेपी नेता रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी ने शादी नहीं की है। उन्होंने पूर्व में मेदिनीपुर के कोंताई हाई स्कूल में पढ़ाई की। विधासागर यूनिवर्सिटी के प्रभात कुमार कॉलेज से बीए की डिग्री ली, इसके बाद उन्होंने 2011 में रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री ली। साथ ही नेता सुभाष मुक्त यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।