लॉकडाउन : अनुष्का ने दिया भावुक संदेश
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के साथ एक फोटो पोस्ट कर इमोशनल मैसेज दिया है।
1. इस समय के सबक हम याद रखें
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि हर काले बादल के पीछे उजली रेखा होती है। यह समय हमें सबसे बुरा समय लग सकता है, बल्कि कई रूपों में यह सबसे बुरा समय है भी। इस समय ने हमें अपने घरों में कैद कर दिया है। इस समय ने हमें जबर्दस्ती उन चीजों की तरफ भेज दिया है जिनके पर हम 'व्यस्त' होने के कारण ध्यान नहीं दे रहे थे। हम बिजी थे यह कहना कई बार सुविधाजनक होता है। यदि हमने इस समय का सम्मान किया जाता तो यह हमें अधिक प्रकाशित करेगा। इस समय ने हम सभी को अहसास दिलवाया है कि हमारे लिए वास्तव में क्या महत्वपूर्ण है। सिर्फ खाना, पानी और सिर पर छत होना और परिवार की अच्छी सेहत मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण लग सकता है। इनके अलावा बाकी सब कुछ बोनस है। इस बोनस के लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं। लेकिन, जिसे हम 'बेसिक' सुविधाएं कहते हैं, वे भी हर किसी को उपलब्ध नहीं होती हैं। जो इन कुछ चीजों के लिए संघर्ष करते हैं उनके और उनके परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना है। हर कोई सुरक्षित रहे।
इस समय ने निश्चित रूप से मुझे और अधिक चिंतनशील बना दिया है। कोरोना ने पूरे विश्व को अपने प्रियजनों के साथ घर में रहने के लिए मजबूर किया गया है। लेकिन, यह ‘कैद’ हम सभी के लिए एक बड़ा सबक है। यह सबक है कि हम अपने काम और जीवन के बीच संतुलन बनाएं। वास्तव में यह सबक है कि हम उन चीजों को अधिक समय दें जो हमारे लिए मायने रखती हैं। आज मेरे आसपास सारी खुशियां हैं, मैं केवल कष्ट भोग रहे सभी लोगों के प्रति चिंता व्यक्त करना चाहती हूं। मैं अपनी ओर से यथासंभव सहायता करना चाहती हूं। इस महत्वपूर्ण समय में हम सब सबक लेंगे। उम्मीद है कि ये सबक हम हमेशा याद रहेंगे।