हमारी विरासत, हमारी पहचान : रायसेन का किला

1200 ईस्वी में निर्मित एमपी के रायसेन का किला प्राचीन वास्तुकला एवं गुणवत्ता का अद्भुत प्रमाण है। इस किले पर कुल 14 बार विभिन्न राजाओं ने हमले किए हैं। समय और आक्रमणों की मार झेलने के बाद भी यह किला शान से खड़ा है।

Publish: May 19, 2020, 06:14 PM IST

बलुआ पत्थर से निर्मित किला
photo : loveleen
1 / 1

1. बलुआ पत्थर से निर्मित किला

भोपाल से 45 किमी दूर रायसेन मध्यकाल में सिलहारी सरदारों का मज़बूत गढ़ था। बाबर के समय यहाँ का शासक शिलादित्य था, जो ग्वालियर के विक्रमादित्य, चित्तौड़ के राणा सांगा, चंदेरी के मेदनीराय तथा अन्य राजपूत नरेशों के साथ खानवा के युद्ध में बाबर के विरुद्ध लड़ा था। 1543 ई. में रायसेन के दुर्ग पर शेरशाह ने आक्रमण किया था। अकबर के शासनकाल में यह नगर उज्जैन के सूबे में शामिल 'सरकार' था। यहाँ बलुआ पत्थर से निर्मित क़िला है, जिसकी दीवारों पर शिकार के दृश्य अंकित है।