Sonu sood को शिवसेना ने बताया भाजपा का मोहरा

सामना में संजय राउत ने लिखा है कि महाराष्ट्र में सामाजिक कार्य करने की लंबी परंपरा। अब इसमें सोनू सूद का नाम भी हुआ शामिल।

Publish: Jun 08, 2020, 08:18 AM IST

Photo courtesy : news 24
Photo courtesy : news 24

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने सोनू सूद के ज़रिए भाजपा पर निशाना साधा है। संजय राउत ने समना के कॉलम रोखठोक में लिखे अपने लेख में सोनू सूद को भाजपा का मोहरा बताया है। गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता सोनू सूद मुंबई में फंसे अन्य राज्यों के श्रमिकों को उनके राज्य पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद द्वारा किए जा रहे इस नेक काम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। वहीं शिवसेना के कद्दावर नेता संजय राउत ने भाजपा के ऊपर सोनू सूद के चेहरे को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है कि बीजेपी सोनू सूद के चेहरा का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा ऐसा उद्धव सरकार को बदनाम और छवि खराब करने के लिए ऐसा कर रही है। संजय राउत ने आगे लिखा है कि महाराष्ट्र के विरोधी दल सोनू सूद की तारीफ करने के ज़रिए महाराष्ट्र सरकार को घेरने की कोशिश ज़रूर कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ यह भी समझने की आवश्यकता है कि सोनू ऐसा राज्य सरकार की सहायता के बाद ही कर पाए।

सामना में संजय राउत ने लिखा है कि महाराष्ट्र में सामाजिक कार्य करने की एक बहुत पुरानी व लंबी परंपरा रही है। इस परम्परा में ज्योतिबा फूले, बाबा आमटे जैसे नाम हैं। अब इसमें फिल्म अभिनेता सोनू सूद का नाम भी शामिल हो गया है।

भाजपा ने संजय राउत के लेख की आलोचना की

एक तरफ जहां संजय राउत ने भाजपा के ऊपर सोनू सूद को चेहरा इस्तेमाल कर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है तो वहीं भाजपा नेता राम कदम ने शिवसेना के कद्दावर नेता संजय राउत के इस लेख की आलोचना की है। भाजपा नेता संजय राउत के इस लेख को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।