10 March Rashifal: संयमित वाणी का प्रयोग करें, लाभ मिलेगा

ग्रह नक्षत्र आपके आपके अनुकूल हैं, धन कमाने के कई नए मौके मिलेंगे

Updated: Mar 10, 2021, 02:50 AM IST

Photo Courtesy: Indian express
Photo Courtesy: Indian express

मेष:- मेष राशि के जातक स्पष्ट वादी सीधा और नेतृत्व की क्षमता वाले तथा स्वभाव से उदार होते हैं। आप शीघ्र ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी से पूरी तरह मुक्त होकर स्वस्थ हो सकते हैं। लेकिन ऐसे स्वार्थी और क्रोधी लोगों से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है, और आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। आज आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आनंद के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आपका जीवनसाथी किसी फ़रिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा।

वृष:- वृष राशि के जातक अपमान को सहन नहीं कर सकते। ये लोग अनुमान के बडे़ पक्के होते हैं तथा इनकी गणनाएं सटीक होती हैं। आज आप भाग्य पर निर्भर न रहें और अपने स्वास्थ्य को सुधारने की कोशिश करें। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं की प्रशंसा करेंगे। आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा ।

मिथुन:- मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान और वाक्पटु होते हैं। इनकी अधिक बोलने की आदत होती है और ये दोहरा व्यवहार वाले होते हैं। आज आपका क्रोध आपको परेशानी में डाल सकता है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौका मिलेगा, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा।

कर्क:- इस राशि के जातकों का स्वभाव भावुक चंचल और शीतलता से भरा हुआ होता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी। कुछ लोगों के लिए परिवार में किसी नए का आना उत्सव और उल्लास के पल लेकर आएगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर चलने की आवश्यकता है। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है।

और पढ़ें: श्रीराम का चरित्र आदर्श मानव का चरित्र

सिंह:- सिंह राशि के जातक लंबे होते हैं तथा इनके नयन नक्श बहुत प्रभावशाली होते हैं। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, कार्यालय में स्नेह का माहौल बना रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं ।

कन्या:- इस राशि का स्वामी चंद्रमा है, इसलिए ये लोग स्वभाव से संकोची और शर्मीले होते हैं। ये सामाजिक कार्य तथा दूसरों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का आनंद लेने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए संयमित वाणी का प्रयोग करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे।

 तुला:- तुला का स्वामी शुक्र है इसलिए इस राशि के लोग सुन्दर चीजों से प्रेम करते हैं और मात्रा से अधिक गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं। आज किसी क्रोधी व्यक्ति से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है, नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है। दूसरों को ख़ुशियां देकर और पुराने अपराध को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। जो नए संपर्क आप आज बनाएंगे, वे आपके करियर को एक नई दिशा देंगे। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा।

वृश्चिक:- इस राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए ये लोग स्वभाव से शान्त और विनम्र होते हैं। ये बाहर से शांत किंतु भीतर से बहुत कोमल हृदय के व्यक्ति होते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज़ से आज बहुत अच्छा दिन है। आपका हंसमुख स्वभाव ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगा। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था, उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। बढ़िया दिन है आपका जीवनसाथी आपकी आवश्यकताओं को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

और पढ़ें: सुख: बाहर नहीं भीतर, ग्रहण में नहीं त्याग में

धनु:- आप प्रकृति से आध्यात्मिक हैं यह सत्वगुणी राशि है, जिसका स्वामी गुरु है इसलिए आपका व्यक्तित्व उदार तथा सबको साथ लेकर चलने वाला है। अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। अपनी भावुकता दूसरों के साथ साझा करने से फ़ायदा मिलेगा। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे। ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें,   जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।

मकर:- मकर राशि के जातक वकालत, कृषि, संगीत, विज्ञान, और MBA की पढ़ाई में सफलता प्राप्त करेंगे। आज आर्थिक समस्या से बचने के लिए अपने सुनिश्चित बजट से दूर न जाएं। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएं और शिकायत का मौक़ा न दें।

कुम्भ:-इस राशि के लोग स्वभाव से शर्मीले होते हैं, इसलिए इनके अंदर संवाद करने की प्रबल इच्छा नहीं होती। आज आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुंचाएंगे। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ शांति पूर्वक दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं, तो उन्हें नज़रअंदाज़ न करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति प्रदान करेंl योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ हो सकता है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे l

मीन:- इस राशि के जातकों का व्यक्तित्व रहस्यमय होता है। ये संवेदनशील और और दूसरों के विचारों का सम्मान करनेवाले होते हैं। आज घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। खराब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापस मिल सकते हैं। या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की आवश्यकता है। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। आज अचानक किसी दूर के रिश्तेदार का घर आगमन हो सकता है।