15 April Rashifal: भावनाओं को नियंत्रित रखने का करें प्रयास

आज अतीत का चिंतन करके आप भावुक हो सकते हैं लेकिन आपको इससे निकलना होगा।आज प्रेम के कारण आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Publish: Apr 15, 2021, 02:56 AM IST

Photo Courtesy: DNA India
Photo Courtesy: DNA India

मेष: आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति निश्चिंत रहें।आपको अपनों से प्रोत्साहन मिलेगा। निवेश में सावधानी रखने की आवश्यकता है। कुछ ही दिन पूर्व किया गया व्यापारिक सम्बंध भविष्य के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। कला से सम्बंधित लोगों को अपना कौशल प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष: आज आपकी कल्पनातीत प्रशंसा होगी।प्रिय का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।अपनी गोपनीयता भंग न होने दें।आज निवेश करना हानिकारक हो सकता है। आज आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य सत्य में परिवर्तित हो सकता है।

 मिथुन: आज अधिकांश कार्य आपके अनुकूल होगा। दिन बहुत अच्छा है। अटके हुए कार्य सुलझेंगे और खर्चे अधिक होंगे।भावनाओं को नियंत्रित रखें अन्यथा प्रेम सम्बंध में कठिनाई आ सकती है। आज प्रिय का अनुकूल रुख़ आपकी धारणा को बदल सकता है।

कर्क: आज अतीत का चिंतन करके आप भावुक हो सकते हैं लेकिन आपको इससे निकलना होगा।आज प्रेम के कारण आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।व्यापार में हिस्सेदारी से दूर रहें।आपके द्वारा दिया गया परामर्श आपकी प्रशंसा का कारण बनेगा।

सिंह: नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आपको दुरुस्त रखेगा।अनावश्यक खर्च से बचें।बाहरी हस्तक्षेप के बाद भी आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।शिक्षा से जुड़ी यात्रा आपको जागरूक बनाएंगे।

कन्या: आज भ्रमण के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।खर्च करने में आगे बढ़ने से बचें अन्यथा जेब खाली हो जाएगी।असम्बद्ध प्रलाप करने वालों से बचें आपके पेशेवर जीवन के लिए आपका आत्मविश्वास विशेष असरदार होगा। इससे लोग आपके व्यक्तित्व को समझ पाएंगे।आज अगर कहीं घूमने का कार्यक्रम है तो वह ऐन मौके पर टल सकता है।

तुला: आज अतिरिक्त धन को रियलस्टेट में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव आज दूर हो सकता है। अपने प्रिय के प्रति आवश्यकता से अधिक संवेदनशील होंगे।भावनाओं को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है।रंगमंच से जुड़े हुए लोगों को अपना कौशल दिखाने का मौक़ा मिलेगा।

वृश्चिक: अपने जज्बात को बंधन मुक्त रखें और अपने मन को प्रसन्न रखने वाला कार्य करें।आज किया गया निवेश समृद्धि लेकर आएगा।परिवार में कोई छोटी बात बड़ी लड़ाई का कारण बन सकती है।प्रिय की मन:स्थिति उतार चढ़ाव से भरपूर रहेगी।वकील से परामर्श के लिए अच्छा समय है।

धनु: आज किसी घटना की याद आपके मन को बेचैन कर देगी।चित्त की एकाग्रता के लिए ध्यान और योग करना चाहिए।आर्थिक स्थिति तनाव का कारण बन सकती है।ऑफिस के तनाव को घर में लाने से घर का वातावरण बिगड़ सकता है इसलिए उन्हें दफ्तर में ही छोड़ दें।आपकी क़ाबलियत आपको समाज में प्रतिष्ठा दिलाएगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से परिणाम अच्छा होगा।परेशानियों को हल करने में मानसिक तनाव हो सकता है।

मकर: आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण फैसला लेने में शीघ्रता न करें।आज व्यस्तता अधिक रहेगी।साथी को इमोशनल ब्लैकमेल न करें। आज आपसी विवाद हो सकता है जिसका परिणाम अच्छा नहीं होगा।आज घर में कर्मकाण्ड से संबंधित हवन पूजन आदि का आयोजन हो सकता है।

कुम्भ: अपनी नकारात्मकता को सबसे पहले समाप्त कर देना चाहिए।आज धार्मिक कार्यों में सहभागिता आपके सकारात्मक विचारों के उत्पादन में सहयोगी होगा।परिवार में कुछ तनाव हो सकता है।दलालों और व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है क्यूंकि उन्हें आर्थिक लाभ होगा।आज जीवनसाथी के साथ सुखमय समय व्यतीत करेंगे। 

मीन: दिन को अच्छा बनाने के लिए तनाव से दूर रहें। यदि विशेषज्ञ से परामर्श लिए बिना निवेश करेंगे तो हानि होना संभव है।इस राशि के बच्चों को अपने भविष्य के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है।आप कुशल नेता और संवेदनशील हैं।आज आपकी मनोवांछित प्रशंसा होगी। अपने आपको अभिव्यक्त करने से सफलता आपके पीछे पीछे चलेगी।