24 May Rashifal: लम्बे समय से अटका मुआवज़ा मिलने के योग हैं

समय पर कार्य करने की आदत सफलता के नवीन मार्ग खोलेगी

Updated: May 23, 2021, 06:40 PM IST

Photo courtesy: the.Ismaili
Photo courtesy: the.Ismaili

मेष:-आज दीर्घावधि निवेश से बचें। मित्रों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलते समय आत्मविश्वास रखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी रिश्तेदार के यहां से अचानक मिली कोई खबर परिवार में ख़ुशी का माहौल लाएगी। सहयोगियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में प्रगति और बड़े बदलाव की संभावना है। इच्छाशक्ति की दृढ़ता असंभव को भी संभव बना देती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

वृष:- आवेश में लिया गया निर्णय बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है। व्यापारियों के व्यापार में लाभ होने से प्रसन्नता आएगी। अपनी गोपनीयता भंग न होने दें। सहयोगियों के साथ काम करते समय युक्ति और चतुराई की अधिक आवश्यकता होती है। अपनी मनःस्थिति किसी से शेयर न करें। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है।

मिथुन:- लम्बे समय से यदि आप बीमार चल रहे हैं, तो आज आप पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। तनाव देने वाले स्वार्थियों से आपको बचना चाहिए। कोई भी कार्य अपने बजट के अन्दर ही करने की कोशिश करें, नहीं तो आर्थिक परेशानी आ सकती है। पूर्वजों के जायज़ाद की खबर पूरे परिवार में ख़ुशी लाएगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले अन्यों की आवश्यकताओं को भी समझना चाहिए। आज की गई यात्रा आनंद दायिनी और लाभदायक सिद्ध होगी। वैवाहिक जीवन में दूसरों की दखलअंदाजी परेशानी खड़ी कर सकती है।

कर्क:- माइग्रेन के मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा व्यर्थ का तनाव हो सकता है। आज से ही धनार्जन करना आपके भविष्य के लिए आर्थिक मजबूती लाएगा। वाणी का संयम आपके लिए अति आवश्यक है। नवीन योजनाएं आकर्षक होने के साथ ही अच्छी आमदनी का साधन बनेंगी। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीजे़ं आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं।

और पढ़ें: प्रेम में लीन होना ही परम ज्ञान की प्राप्ति है

सिंह:- आज मित्र मिलन से मन प्रसन्न होगा। शेयर में निवेश करने वालों के लिए आज शेयर में पैसा लगाना हानिकारक हो सकता है। समय रहते सावधान हो जाना चाहिए। आज परिवार के साथ शांति पूर्वक आनंद लेंगे। मानसिक शांति भंग करने वालों को नज़रअंदाज़ करना चाहिए। गोष्ठियों में भागीदारी अच्छी साबित होगी। हितैषी ग्रहों के कारण आज घर में खुशी का माहौल रहेगा। अचानक आए किसी रिश्तेदार के कारण आपकी बनी बनाई योजना बिगड़ सकती है।

कन्या:- आत्मसुख की दृष्टि से कार्य करना आज अच्छा होगा। आर्थिक सुधार सुनिश्चित है। आपके कार्य से किसी अपने सहयोगी को झुंझलाहट हो सकती है। पार्टनरों के विरोध के बाद भी आज किया गया निवेश काफ़ी लाभदायक होगा। इस राशि के लोग काफी दिलचस्प होते हैं, कभी अकेले तो कभी भीड़ में रहकर आनंद का अनुभव करते हैं। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आज अधिक आपका ख़्याल रखेगा।

तुला:- आज अनावश्यक आपका धन ख़र्च हो सकता है। धन संचय के लिए आपको परिवार से परामर्श करना चाहिए। आज आपके यहां पार्टी में आए हुए मित्र आपका उत्साह वर्धन करेंगे। आपके बच्चे आपसे असंतुष्ट हो सकते हैं, क्योंकि आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। दृष्टिकोण की भिन्नता के कारण आपके और जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

वृश्चिक:- आज आप स्वस्थ और दुरुस्त रहेंगे। लम्बे समय से अटका मुआवज़ा मिलने के योग हैं। आज किसी धार्मिक स्थान पर जाने की संभावना है। आपकी सफलता में जो बाधक है, उसका आज आपके सामने ही पतन होगा। वैवाहिक जीवन आज अच्छा रहेगा।

और पढ़ें: सत्संग मनुष्य को प्रभावित करता है

धनु:- भयभीत व्यक्ति की शारीरिक ऊर्जा के साथ साथ जीवन भी कम होने लगता है, इसलिए भय को दरकिनार कर देना चाहिए। छात्रों को पढ़ाई में बाधा उत्पन्न करने वालों से दूर रहना चाहिए। कोई खुशी का समाचार सुनकर घर के सभी सदस्य प्रसन्न हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। घर में कर्मकाण्ड से संबंधित कोई आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।

मकर:- आपकी ख़ुशमिज़ाजी आपके स्वास्थ्य को ठीक रखेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि भी करेगी। आज पैसे का अभाव आपको पैसे के महत्व को समझाएगा। आपकी परेशानी बहुत बड़ी होने पर भी निकट के लोग उसे नहीं समझ पाएंगे। आज कार्यक्षेत्र में आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे, क्योंकि दिन आपके अनुकूल है। सहयोगियों से तो आपको प्रशंसा मिलेगी ही आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्ने रहेंगे। व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा होगा। रिश्तेदार के कारण जीवनसाथी से विवाद होगा। लेकिन आप अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रयोग करके उसे सुलझा लेंगे।

कुम्भ:- आपको भय और लोभ जैसे विचारों को अपने मन से दूर करना चाहिए, क्योंकि ये आपको पतन की ओर ले जाएंगे। चन्द्र की स्थिति के कारण आज आपका धन अनावश्यक खर्च हो सकता है। धन को सुरक्षित करने के लिए बड़ों से सलाह लेना चाहिए। घर में किसी का स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। जीवन की उलझन को समझने के लिए आज अपने घर के किसी वरिष्ठ सदस्य से परामर्श कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ कई मामलों में असहमति रहने के कारण रिश्ते में कमज़ोरी आएगी, इसलिए दिन अच्छा नहीं रहेगा।

मीन:- भ्रम और निराशा से दूर रहकर आपके लिए मानसिक स्पष्टता आवश्यक है। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल होगा। आपकी लापरवाही माता पिता के दुख का कारण बनेगी। नई परियोजना प्रारंभ करने से पूर्व माता पिता की राय अवश्य लेना चाहिए। इस परियोजना के बारे में अच्छे से विचार भी कर लेना चाहिए। जीवनसाथी के साथ लम्बे समय से चल रही ग़लतफ़हमी आज दूर हो जाएगी और जीवनसाथी प्रेमोपहार से आपको प्रसन्न करेंगे।