06 February Rashifal: नया अनुबंध लाभदायक होगा, उसे फलदायी बनाने के लिए प्रयास करें

अधिक परिश्रम के कारण तनाव हो सकता है, सावधानी बरतें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें

Updated: Feb 05, 2021, 12:50 PM IST

Photo Courtesy: lokmat
Photo Courtesy: lokmat

मेष- मेष राशि के जातकों में अपने सहयोगियों से काम लेने की अद्भुत क्षमता होती है। आज माता पिता के सहयोग से आप आर्थिक संकट से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। बच्चों के लिये योजना के लिए दिन अच्छा है। मतभेदों को पनपने से रोकें मुश्किलें आ सकती हैं।

वृष- इस राशि के लोग चतुर होते हैं। अपनी योजना और विचारधारा का सुराग तक नहीं लगने देते। आज मजाक में कही गई बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। परिवार के किसी व्यक्ति का स्वास्थ परेशान कर सकता है। आज आपके प्रिय का मूड खराब रहेगा। यात्रा,भ्रमण आनंद दायक और शिक्षाप्रद होगा।

मिथुन- मिथुन राशि के लोग राजनीति में चतुर होते हैं। दयावान, दृढ़संकल्पी धार्मिक और आध्यात्मिक भी होते हैं। आज आपके पास खुद के लिए पर्याप्त समय है। मौके का लाभ उठायें और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पैदल चलें। नए अनुबंध लाभदायक होंगे। किंतु आशा के अनुसार फलदायी सिद्ध नहीं होंगे। प्रिय की गैरमौजूदगी से खालीपन महसूस होगा। लम्बित योजनाएं पूर्ण होने के आसार हैं।

कर्क- इस राशि के जातक व्यक्ति वस्तु और परिस्थितियों से बंध जाते हैं। बहुत लम्बी यात्रा करने पर भी मन घर में ही अटका रहता है। आज अचानक धन लाभ का योग हैं। रिश्तेदार कुछ तनाव दे सकते हैं। स्वयं को नियंत्रित रखें। शीघ्रता में लिया गया निर्णय रिश्ते बिगाड़ सकता है। बहुत से निमंत्रणों के साथ आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।

और पढ़ें: संसार शत्रु को जीतने के लिए आवश्यक है धर्म रथ

सिंह- लोगों का सत्कार करना और सबको प्रसन्न रखना सिंह राशि वालों का स्वभाव होता है। ये रचनात्मक और विचारों से संतुलित होते हैं। आलोचक होने के कारण आप स्वयं आलोचना के शिकार हो सकते हैं। प्रत्युत्तर देने से बचें। आपका विनोदी स्वभाव आपको लोकप्रिय बनाएगा।

कन्या- इस राशि के जातक आलोचक और विश्लेषक होते हैं। साथ ही निरंतर क्रियाशील बने रहते हैं। आज आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा होगा। आर्थिक सुधार सुनिश्चित है। परेशानी आएगी लेकिन बर्फ की भांति पिघल जायेगी। परिस्थिति से घबराने की बजाय उसका सामना करें।

तुला- तुला राशि के जातक अपने गुणों का इस्तेमाल करना जानते हैं। आज आपको किसी एक स्रोत से लाभ होगा। आवश्यकता से अधिक जज़्बात उचित नहीं है। अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा और आज कल्पनातीत निमंत्रण मिलने की संभावना है।

वृश्चिक- इस राशि वालों के शत्रुओं की संख्या अधिक होती है। लेकिन शत्रु इनका कुछ बिगाड़ नहीं पाते। ये लोग ज्यौं का त्यौं लौटाने में विश्वास रखते हैं। आज अधिक परिश्रम के कारण उत्पन्न तनाव मतभेद का कारण बन सकता है। सावधानी बरतें। आपका प्रिय आपको अपने घर बुलाकर सुन्दर उपहार दे सकता है। कामयाबी के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यकता है।

और पढ़ें: कर्त्तव्य का पालन ईश्वर की आराधना का पर्याय

धनु- अपने अधिक बोलने की आदत और दूसरों को जानने समझने के चक्कर में कभी कभी ये ऐसे प्रश्न पूछ बैठते हैं कि सामने वाला शर्मिंदा हो जाता, है और उसके मन को ठेस पहुंचती है। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा है। परिवार को महत्व दें। आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर- इस राशि के लोग आत्मानुशासित और व्यवहार कुशल होते हैं। लेकिन कभी-कभी अपने को असहाय महसूस करते हैं। आज आपका रचनात्मक शौक सुकून देगा। मनोरंजन और सौंदर्य पर समय नष्ट न करें। परिवार के सदस्य अत्यधिक अपेक्षाओं के साथ सहयोगी होंगे। अपने मित्र पर संदेह न करें अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। आपके हंसने- हंसाने का स्वभाव आपकी बड़ी पूंजी है।

कुंभ- इस राशि के जातक दूसरों को सुनना कम पसंद करते हैं। राशि के अनुसार इनकी इच्छा शक्ति प्रबल होती है। आज अपनी खुशियां बांटना आपके लिए अच्छा रहेगा। इसकी उपेक्षा न करें। आपके निकट का संबंधी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर गौर करें।

मीन- इस राशि के लोग विश्वास के योग्य होते हैं। लेकिन इनके विचारों में सकारात्मक और नकारात्मक सोच का मिश्रण होता है। आज गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधान रहना चाहिए। जीवन साथी तनाव का कारण बन सकता है। आपका सामंजस्य दुख निवारण में मददगार होगा। यात्रा और भ्रमण आनंदित करेंगे।