06 March Rashifal: जीवन में स्वस्थ्य और प्रसन्न रहने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें

प्रतिशोध की भावना विवेक को नष्ट कर देती है, अत: बदले की भावना कतई ना रखें

Updated: Mar 05, 2021, 02:09 PM IST

Photo Courtesy: WallpaperAccess
Photo Courtesy: WallpaperAccess

मेष:- अगर आज के कार्य को कल पर टालते हैं तो कल इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। अपने आश्रित को आज आश्रय देंगे। आज मनोरंजन से संबंधी कोई यात्रा हो सकती है, जो आपको ऊर्जावान बनाएगी। परिवार के सदस्यों को महत्व दें। आज आपको कमीशन आदि में लाभ होने के योग हैं।

वृष:- आज आपके अनुकूल ग्रह कुछ ऐसे कारण उत्पन्न करेंगे जिनके कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। अपने व्यवहार में सरलता लाने का प्रयास करें। किसी एक स्रोत से आपको आर्थिक लाभ होगा। नशे से दूर रहें, हानि हो सकती है। मित्रों के साथ शाम सुखद होगी।

मिथुन:- आज किसी निकट के संबंधी से आपका विवाद हो सकता है, जो आपके धन हानि का कारण बनेगा। किसी अच्छे व्यक्ति के विषय में निर्णय लेने में शीघ्रता न करें। छोटे व्यापारी अपने स्टाफ की खुशी के लिए उन्हें पार्टी दे सकते हैं। रात्रि में अधिक समय तक काम करना आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

कर्क:- आज व्यापारियों के व्यापार में लाभ होगा। कुसंग से बचें। जीवनसाथी के कारण कोई योजना बिगड़ सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर ठीक हो सकता है। कार्य में सावधानी बरतें।

और पढ़ें: समझिए संतोष ही परम धन क्यों है

सिंह:- आज धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जिस कारण कई आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। आपका समान व्यवहार परिवार के लोगों को खुश रखेगा। आपके व्यक्तित्व की सुगंध से आसपास का वातावरण महक उठेगा। आपकी स्नेह भरी मुस्कुराहट ही आपको आकर्षक बनाती है। आज किसी से आपकी बहस हो सकती है, सतर्क रहें। आज घरेलू उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं।

कन्या:- आज आनंददायिनी यात्रा और सामाजिकता आपको प्रसन्न रखेंगे। आज अत्यधिक उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएगा और घरेलू तनाव दूर होंगे। आज आपका भाग्य आपके साथ है। प्रशंसा केवल उन्हीं की करें जो उसके पात्र हों। मित्र के प्रति आत्मीयता का सही समय है।

तुला:- आज संतान की वजह से आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। घर का परिवर्तित वातावरण आपको भावुक बनाएगा। किसी महत्वपूर्ण सदस्य से अपने मन की बात खुलकर कह सकेंगे। आज मन में अनेक प्रकार की चिंता हो सकती हैं। प्रतिशोध की भावना विवेक को नष्ट कर देती है। ऑफिस में अधिक समय रहने से घर वातावरण प्रतिकूल हो सकता है।

वृश्चिक:- आज आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, लेकिन बचत कम हो पायेगी। माता पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। आपका प्रिय आपसे रुष्ट हो सकता है। सृजनात्मक कार्य करने के लिए अच्छा दिन है। परिवार में अनबन हो सकती है।

और पढ़ें: जो वस्तु हमारे प्रारब्ध में है वो हमें मिलेगी ही

धनु:- आज आपकी कीमती वस्तु चोरी हो सकती है, इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने प्रिय को उपहार देने के लिए दिन अच्छा है। घर में कोई समायोजन हो सकता है। खेल में भाग लेने से स्फूर्ति बनी रहेगी। स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए श्री हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।

मकर:- आज घर में किसी अतिथि के आने की संभावना है, जिसके कारण आपको आर्थिक लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने के लिए आज अचानक छुट्टी लेने का निश्चय कर सकते हैं। किसी प्रिय से बात करके पुरानी यादें ताजा करेंगे।

कुम्भ:- अत्यधिक व्यस्तता के बाद भी आज आपमें स्फूर्ति होगी। व्यापार में लाभ आज आपकी प्रसन्नता का कारण बन सकता है। बिना किसी को बताए आप घर में कोई छोटी मोटी पार्टी रख सकते हैं।

मीनः- लम्बे समय से चल रही आर्थिक परेशानी से आज छुटकारा मिल सकता है। धन की प्राप्ति हो सकती हैं। जिससे जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो जायेगा। लोगों की परवाह किए बिना आज आप एकांत वास करके आनंदित होंगे। यात्रा में किसी अजनबी के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी।