28 February Rashifal: क्रोध पर नियंत्रण रखना हितकारी होगा

उज्वल भविष्य के लिए योजना बनाना आपके लिए श्रेयस्कर होगा

Updated: Feb 28, 2021, 03:50 AM IST

Photo courtesy: WallpaperAccess
Photo courtesy: WallpaperAccess

मेष:- इस राशि के लोगों को आज अपने आपको समझने की आवश्यकता है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए समय निकालें और अपने व्यक्तित्व का आंकलन करें। स्वल्प प्रयास से मित्र का सहयोग मिलेगा और दिन अच्छा रहेगा। आज वाणी पर संयम रखें अन्यथा सम्मान खो सकते हैं।

वृष:- आज लंबे समय से चल रही बीमारी से मुक्ति मिलने की अधिक संभावनाएं हैं। आर्थिक दिशा में माता पिता का सहयोग मिलेगा। माता पिता को प्रसन्न रखना आपके लिए हितकर है। मित्र को कम समय देने के कारण उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार को समय देकर बेहतरीन समय गुजारने के लिए आज अच्छा दिन है।

मिथुन:- इच्छा शक्ति की कमी आपकी भावनात्मक परेशानियों का कारण बन सकती हैं। मुद्रा को सुरक्षित रखें अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आज के काम को कल पर टालेंगे तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा।

कर्क:- आज का दिन आपके लिए मुश्किलों से भरा रहेगा। अतः धैर्य से काम लें। व्यापार को दृढ़ बनाने के लिए आज कोई अहम कदम उठा सकते हैं। इस दिशा में किसी निकट के संबंधी से आपको आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। आज भ्रमण संतोष जनक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, किसी से कहासुनी हो सकती है।

सिंह:- आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सिंह राशि के बेरोजगारों को नौकरी मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। किसी रिश्तेदार से अच्छी सूचना मिल सकती है। धार्मिक समारोह में आपकी भागीदारी हो सकती है। ग्रहों के अनुसार आज धार्मिक क्रिया कलाप, ध्यान, धारणा आदि का अभ्यास कर सकते हैं।

कन्या:- ब्लड प्रेशर के मरीज आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। अर्थ के आवागमन पर विशेष ध्यान दें। अनावश्यक चर्चा के कारण मन में खिन्नता आ सकती है। लोगों के बीच में भी आज अपने आप को अकेला महसूस करेंगे।

तुला:- आज खेलकूद में आपकी भागीदारी हो सकती है। म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। पड़ोसियों से वैमनस्य के कारण आपका मन खराब होगा। आपके मित्र का अंदाज आपको आकर्षित करेगा। आज कहीं निकट स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफ़र आपके लिए अच्छा रहेगा और प्रिय का साथ मिलेगा।

और पढ़ें: शौर्य और धैर्य धर्म रथ के दो पहिए

वृश्चिक:- आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्य को शीघ्र संपादित करेंगे। शेयर बाजार वालों के लिए दिन अच्छा नहीं है, अतः सावधान रहें। बच्चों को संस्कार दें। उज्वल भविष्य के लिए योजना बनाना आपके लिए श्रेयस्कर होगा।

धनु:- आज मन पसंद काम करने का दिन है। निवेश में शीघ्रता न करें। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का अच्छा दिन है, इससे मन का बोझ कम होगा। खानपान की दृष्टि से दिन अच्छा है।

मकर:- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। आपके बडे़ अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

कुंभ:- आज आपकी निष्क्रियता आपके भय का कारण बन सकती है। आज आप अधिक पैसा प्राप्त करेंगे। किंतु उसे संभालना भी पड़ेगा। आज किसी उत्सव में जाना अच्छा रहेगा। आपकी असावधानी चोरी का कारण बन सकती है। आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

मीन:- आज आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है, इसलिए अच्छी पुस्तकों से मित्रता करें। नशे आदि से दूर रहें। इन वस्तुओं पर पैसा खर्च न करें। आपको जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आज दिन में भविष्य   के लिए अच्छी योजना बना सकते हैं। मित्रों के साथ पार्टी में अथवा घूमने जाना पड़ सकता है।