Asian Games: भारत के खाते में 5वां गोल्ड, नीरू ढांडा ने ट्रैप शूटिंग में रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026 में 26 वर्षीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगा फहराया है। वह यह गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

Updated: Sep 29, 2026, 01:28 PM IST

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीत लिया है। 26 वर्षीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को विमेंस ट्रैप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स के इस इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं।

फाइनल में नीरू ने 30 में से 28 शॉट निशाने पर लगाए थे। चीन की सन यूनोंग 26 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि, कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक ने 21 अंक हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। नीरू की इस उपलब्धि के साथ शूटिंग में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में भारत ने पहला गोल्ड जीता था। शूटिंग में भारतीय निशानेबाज अब तक कुल 14 पदक दिला चुके हैं।

यह भी पढ़ें:MP पंचायत उपचुनाव: 103 पदों के लिए वोटिंग जारी, सुसनेर में EVM को लेकर विवाद के बीच रुका मतदान

विमेंस ट्रैप टीम इवेंट में भी भारत के खाते में सिल्वर आया है। नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय टीम ने कुल 328 अंक हासिल किए। चीन 346 अंक के साथ शीर्ष पर रहा और उसने गोल्ड मेडल जीता। जबकि, 325 अंक के साथ कुवैत को ब्रॉन्ज मिला।

पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में भारत के शपथ भारद्वाज फाइनल में 10 शॉट के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए। उन्होंने शुरुआती 10 शॉट में 7 निशाने साधे और आठवें स्थान पर रहे। नीरू ढांडा के गोल्ड के बाद एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 47 हो गई है। इनमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज सहित शूटिंग के 14 पदक शामिल हैं। भारत अब मेडल की संख्या में 50 का आंकड़ा छूने से सिर्फ तीन पदक दूर है।

यह भी पढ़ें:गुना में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 11 लाख के माल के साथ पूर्व BJP MLA का बेटा गिरफ्तार