IPL 2020: छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह खेलेंगे आईपीएल में

Rajasthan Royals: आईपीएल 2020 में छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी शशांक सिंह खेल सकते हैं राजस्थान रॉयल्स की तरफ से

Updated: Aug 22, 2020, 02:20 AM IST

photo courtesy : sportskeeda
photo courtesy : sportskeeda


रायपुर। यूएई में आयोजित होने वाले आईपीएल के तेरहवें संस्करण में छत्तीसगढ़ में युवा खिलाड़ी शशांक सिंह भी नज़र आएंगे। इस बार राज्य के लोगों की नज़रें अपने युवा खिलाड़ी भी रहेंगी। शशांक इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते नज़र आएंगे। 

युवा क्रिकेटर शशांक पहले मुंबई के लिए खेलते थे। उनका जन्म भी मुंबई में ही हुआ है। लेकिन 2019 में शशांक ने एक क्रिकेटर के तौर पर अपने गृह राज्य में वापसी की, और पिछले वर्ष से शशांक छत्तीसगढ़ की टीम के लिए खेलते हैं। 
पिछले एक साल में शशांक ने रणजी ट्रॉफी की 6 पारियों में 202 रन बनाए हैं। वहीं शशांक ने 13 एकदिवसीय मैचों की बारह पारियों में 313 रन बनाए हैं। तो वहीं फटाफट क्रिकेट में शशांक ने 22 मैचों की 17 पारियों में 247 रन बनाए हैं। 

बता दें कि 28 वर्षीय शशांक सिंह को पहली बार 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख में खरीदा था। तो वहीं पिछले सीजन ही वे राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ जुड़े हैं।