दिनेश कार्तिक बने ट्विन्स के पिता, वाइफ दीपिका संग बेटों की फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लिकल के यहां गूजीं किलकारी, कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक रखा बेटों का नाम, कहा जिंदगी में आई सबसे बड़ी खुशी

Updated: Oct 29, 2021, 06:54 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल दो बेटों के माता-पिता बन गए हैं। शुक्रवार को दिनेश कार्तिक की पत्नी ने जुडवा बेटों को जन्म दिया है। मां और दोनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। दिनेश ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी इस खुशी को शेयर किया है। उन्होंने ने अपने पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया के बयां की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

कार्तिक जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी और दीपिका की गोद में बच्चे हैं। वहीं उनके साथ उनकी पेड डॉगी भी नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा है कि हम 3 से 5 हो गए हैं। लोगों के पूछने के पहले ही दिनेश नें अपने बच्चों का नाम भी रिवील कर दिया है। खास बात है कि बच्चों के नाम में मां के सरनेम पल्लिकल का भी यूज किया गया है। स्टार खिलाड़ियों ने अपने एक बेटे का नाम कबीर पल्लिकल कार्तिक और दूसरे का नाम जियान पल्लिकल कार्तिक रखा है। दिनेश ने लिखा है कि ये उनकी लाइफ का सबसे बड़ी खुशी का पल है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर जारी है। क्रिकेट और स्वैश खिलाड़ियों ने कपल को विश किया है।

दिनेश और दीपिका ने दो साल के अफेयर के बाद साल 2015 में शादी की थी। यह  दिनेश कार्तिक की दूसरी शादी थी। साल 2007 में उन्होंने अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड निकिता से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

 

IPL में दिनेश कार्तिक कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेल रहे थे। वे इन दिनों कमेंट्री में भी हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमेंट्री की थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

दिनेश जितने अच्छे क्रिकेटर है उनकी वाइफ भी उतनी अच्छी खिलाड़ी हैं, दीपिका पल्लीकल भारत की टॉप स्क्वैश खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने 2006 में अपना प्रोफेशनल स्क्वैश डेब्यू किया था और वो प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन महिला रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली पहली इंडियन बनीं थीं।