Roshni Nadar : भारत की सबसे अमीर महिला के कंधों पर HCL की जिम्मेदारी

HCL Tech : पिता शिव नाडर के चेयरमैन का पद छोड़ने पर मिलेगी रोशनी नाडर मल्होत्रा को बनाया गया HCL का चीफ

Publish: Jul 18, 2020, 07:59 AM IST

photo courtesy : timesnownews.com
photo courtesy : timesnownews.com

देश की सबसे अमीर महिला मानी जाने वाली रोशनी नाडर अब टेक कम्पनी एचसीएल के प्रमुख की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। उन्हें यह ज़िम्मेदारी उनके पिता शिव नाडर के चेयरमैन का पद छोड़ने के बाद मिलने जा रही है। हालांकि शिव नाडर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बने रहेंगे। नाडर ने शुक्रवार को एचसीएल प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है।

देश की सबसे अमीर महिला हैं रोशनी 
एचसीएल की नई चेयरपर्सन  38 वर्षीय रोशनी नाडर देश की सबसे अमीर महिला मानी जाती हैं। आईआईएफएल वैल्थ हुरुन इंडिया, IIFL Wealth Hurun India Rich List (2019), के अनुसार रोशनी देश की सबसे अमीर महिला हैं। 2019 में रोशनी के पास कुल 36 हज़ार 800 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। इसके साथ ही रोशनी का नाम दुनिया की सौ सबसे ताकतवर महिलाओं में भी शुमार है। 38 वर्षीय रोशनी का नाम फोर्ब्स की "द वर्ल्ड्स 100 मोस्ट पावरफुल वुमन-2019" में शामिल है। रेखांकित करने योग्य बात यह है कि रोशनी चेयरपर्सन नियुक्त होने से पहले एचसीएल की सीईओ हैं। वो तकरीबन दस साल से इस पद पर मौजूद हैं। 

रोशनी की नेतृत्व क्षमता की तारीफों में कहा जाता है कि एचसीएल के महत्वपूर्ण और ज़रूरी फैसले रोशनी ही लेती हैं। उनके जानने वाले हमेशा उनकी रणनीतिक समझ की प्रशंसा करते हैं। ख़ास बात यह है कि रोशनी एचसीएल का काम देखने के साथ साथ शिव नाडर एजुकेशन ट्रस्ट का काम खुद देखती हैं। उनका यह फॉउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में अपना हर संभव योगदान देने के लिए जाना जाता है।

मीडिया के क्षेत्र से है रोशनी का नाता 
रोशनी नाडर ने अपनी शिक्षा की शुरुआत दिल्ली से की थी।स्कूली शिक्षा के बाद रोशनी ने स्नातक के लिए नार्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी का रुख किया। रोशनी ने वहां मीडिया के किसी कोर्स में दाखिला लिया था। पढाई करने के बाद रोशनी ने पहले cnbc में इंटर्नशिप किया। इसके बाद रोशनी ने कुछ समय तक लंदन स्थित स्काई न्यूज़ में काम किया। उसके बाद जल्द ही रोशनी मीडिया के क्षेत्र को छोड़कर अपने पिता के कहने पर भारत आ गईं। और आज रोशनी अपनी कुशलता के दम पर विश्व की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक हैं।