जापान ने निकाली इंसानों को धोने वाली वॉशिंग मशीन, 15 मिनट में शरीर को कर देगी चकाचक

जापान की कंपनी ने एक खास वॉशिंग मशीन बनाई है। जिसमें टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। ‌ खास बात है कि यह मशीन इंसान को धोकर मात्र 15 मिनट में सुखा देती है।

Publish: Aug 11, 2025, 07:44 PM IST

Photo Courtesy: Jagran
Photo Courtesy: Jagran

जापान। डिजिटल दौर में हर रोज कई टेक्नोलॉजी आ रही है। जिसके फीचर्स और फायदे यूजर्स को आकर्षित कर रहे हैं। जिससे काम को आसान बनाने और जल्दी करने में मदद मिलती है। जापान की कंपनी ने एक खास वॉशिंग मशीन बनाई है। जिसमें टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। ‌ खास बात है कि यह मशीन इंसान को धोकर मात्र 15 मिनट में सुखा देती है। 

तेज तर्रार तरीके से काम करने वाले इस मशीन का नाम "मिराई निंगेन सेंटकुक" है। इस कंपनी की निर्माता साइंस को. है, इसमें एआई का यूज किया गया है। बता दें यह मशीन सिर्फ इंसान को साफ करने में मदद ही नहीं करती बल्कि उसे रिलेक्स भी करती है। खास तकनीक से लेस मशीन एडवांस वॉटर जेट्स और माइक्रोस्कोपिक बबल्स की मदद से स्पा जैसा एक्सपीरियंस देती है।

 यह भी पढ़ें: आर्मेनिया-अजरबैजान की 37 साल पुरानी जंग खत्म, डोनाल्ड ट्रंप की पहल से समझौता, विवादित जमीन पर बनेगा कॉरिडोर

इसके अलावा मशीन मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान केंद्रित करती है। यह आपके मन की भावनात्मक स्थिति के अनुकूल उसका विश्लेषण करती है। और आपको शांति भरा अनुभव देने के लिए पॉड के अंदर शांत दृश्य प्रक्षेपित करती है। वही कंपनी के अध्यक्ष यासुआकी आओयामा ने पिछले वर्ष एक व्याख्यान के दौरान कहा था। हम लगभग 70 फीसदी तैयार है। और हमारी कंपनी की योजना एक्सपो के दौरान हजार सामान्य आगंतुकों को इसका उपयोग करने का अवसर प्रदान करने का है। 

हाईटेक मशीन में ट्रांसपेरेंट टब लगा है। जिसके अंदर गर्म पानी भरा होता है। साथी मशीन के अंदर पानी के जेट्स भी लगे होते हैं। जिससे छोटे-छोटे पानी के बुलबुले निकलते हैं। यह बुलबुल त्वचा की सारी गंदगी को साफ करते हैं। इस मशीन की खूबी है कि, यह हर इंसान के शरीर और त्वचा के हिसाब से ऑटोमेटिक साफ सफाई करने का तरीका तय करती है।