Menstrual hygiene : महिला कांग्रेस ने चलाई ‘गरिमा’ मुहिम

25 लाख गरीब महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन बांटने का है लक्ष्य

Publish: Jun 05, 2020, 01:50 AM IST

‘सुरक्षित माहवारी एक मानव अधिकार है’ और ये अधिकार गरीब महिलाओं को दिलाने का बीड़ा महिला कांग्रेस ने उठाया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ‘गरिमा’ मुहिम चला रही है। इसके तहत देशभर में गरीब महिलाओं को सेनिटरी नैपकिन बांटे जा रहे हैं। महिला कांग्रेस का संकल्प 25 लाख सैनिटरी नैपकिन बांटने का है। इस हाइजीन किट में सैनिटरी नैपकीन और साबुन एक डिस्पोसेबल बैग है। जो गरीब महिलाओं को बांटे जा रहे हैं।

मध्‍य प्रदेश में महिला कांग्रेस यह गरिमा हाइजीन किट उन गरीब महिलाओं तक पहुंचा रही है जो लॉकडाउन की वजह से इसे खरीद नहीं पा रही हैं। ये 'गरिमा' मुहिम एक महीने तक चलेगी। इसके अंतर्गत महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कांग्रेस की महिला विंग कर रही है। गौरतलब है कि गरीब मजदूर महिलाएं कड़ी मेहनत करती हैं, लेकिन खुद के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होती हैं। जब भी किसी परिवार पर आर्थिक संकट आता है, तो महिलाओं की जरूरतों पर सबसे पहले रोक लगती है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान गरीब महिलाओं के कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्ही मुश्किलों का सामना करने वाली गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने 'गरिमा' अभियान चलाने का निश्चय किया है। श्रमिक ट्रेनों में यात्रा कर रही महिला और क्वारंटाइन सेंटर में निवास कर रही महिलाओं को यह गरिमा हाइजिन किट बांटी जा रही है ताकि महिलाएं सुरक्षित और स्वस्थ्य रह सकें।