Sonam Kapoor Birthday : अपने परिवार के साथ Celebration

लंदन से लौटने के बाद सोनम कपूर आज अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मुंबई में मना रही हैं

Publish: Jun 10, 2020, 12:21 AM IST

सोनम कपूर आज अपना 35वाँ जन्मदिन मना रही हैं। लंदन से लौटने के बाद सोनम कपूर आज अपना जन्म दिन अपने परिवार के साथ मुंबई में मना रही हैं। बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर मशहूर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की बेटी व प्रोड्यूसर बोनी कपूर की भतीजी हैं। फिल्मी पृष्ठभूमि से आने के बावजूद बॉलीवुड में सोनम कपूर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी गिनती टॉप के अभिनेत्रियों में होती है।

उताव-चढ़ाव भरा रहा है फिल्मी सफ़र, पहली फिल्म रही थी फ्लॉप

सोनम कपूर का नाम वैसे तो आज के समय में टॉप की अभिनेत्रियों में शुमार है। लेकिन सोनम कपूर का फिल्मी जीवन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। सोनम कपूर ने पहली बार 2005 में आई अमिताभ बच्चन-रानी मुखर्जी की अवार्ड विनिंग फिल्म 'ब्लैक’ में सहायक निर्देशक तौर पर काम किया। सोनम कपूर ने उस फिल्म में निर्देशक संजय लीला भंसाली की सहायक के तौर पर काम किया। जिसके बाद भंसाली ने ही उनको 2007 में आई फिल्म 'सांवरिया' में ब्रेक दिया। फिल्म में उनके को-स्टार रहे रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सामने शाहरुख़ खान स्टारर 'ओम शांति ओम' होने की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई, और सुपर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि फिल्म में सोनम कपूर के अभिनय की खूब प्रशंसा हुई थी। फिल्म के लिए सोनम कपूर बेस्ट एक्टर डेब्यू फीमेल का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला।

दिल्ली 6 से मिली पहचान

सोनम कपूर की पहली फिल्म सुपर फ्लॉप होने के बावजूद उनके अभिनय की चारों तरफ प्रशंसा हुई थी। हालांकि उनको पहचान मिली 2009 में रिलीज़ हुई अभिषेक बच्चन स्टारर 'दिल्ली-6' से। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने सोनम कपूर और उनके अभिनय को अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। इस फिल्म के बाद सोनम कपूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया।

रांझणा, नीरजा है प्रमुख फिल्में

सोनम कपूर ने अपने फिल्मी करियर में दर्जन भर से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है। रांझणा, नीरजा, भाग मिल्खा भाग सोनम कपूर की गिनती सोनम कपूर की प्रमुख फिल्मों में होती है। विशेषकर सोनम कपूर की रांझणा और नीरजा तो आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर है।