मध्य प्रदेश के प्रमुख अख़बारों की विवेचना, देखिए सिर्फ़ हम समवेत पर

Updated: Aug 01, 2021, 02:48 AM IST

मध्य प्रदेश के प्रमुख अखबारों में आज इन खबरों को प्रमुखता से छापा गया, उसे आप मिनटों में यहां देख सकते हैं।

// विधायक सीएम से कह रहे- वादे पूरे कीजिये //
मध्यप्रदेश विधानसभा को तीन साल पूरे हो रहे हैं। दो साल बाद चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा विधायकों को अपने क्षेत्र में काम न होने की चिंता सता रही है। 50 से ज्यादा विधायकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वादे पूरे करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि केंद्र से पैसा मांगे लेकिन तंगहाली का बहाना न बनाएं।

//भाजपा में कद्दावर नेता अनदेखी से परेशान//

भाजपा में वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया जाता है, मगर मध्यप्रदेश में कई कद्दावर नेता पार्टी में पूछ परख कम होने से परेशान है। सांसद, मंत्री, अध्यक्ष जैसे पदों पर रहे नेताओं के पास काम नहीं है। इन नेताओं पर स्वास्थ्य या उम्र का नियम भी लागू नहीं होता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस छोड़ कर आए नेताओं को पद देने के कारण भी भाजपा ने अपने ही सीनियर नेताओं को नजरअंदाज कर दिया है।


//शिवराज की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात पर चढ़ा सियासी पारा//
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद वे तुरन्त भोपाल लौट आये हैं। इस मुलाकात के बाद प्रदेश में फिर सियासी पर चढ़ गया है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और दमोह सांसद प्रह्लाद पटेल गृहमंत्री शाह से मिले थे। इन मुलाकातों के राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं।