MP नगरीय निकाय उपचुनाव: भाजपा ने 6 सीटों पर मारी बाजी, 3 वार्डों में कांग्रेस को मिली जीत

मध्य प्रदेश में आज 9 नगरीय निकायों में हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके रिजल्ट जारी किए। भाजपा ने राज्य के नगरीय निकाय में एक-एक पद के लिए 9 में 6 वहीं कांग्रेस ने पार्षद के 3 वार्ड जीते हैं।

Publish: Jul 10, 2025, 04:37 PM IST

Photo Courtesy: Dainik Bhaskar
Photo Courtesy: Dainik Bhaskar

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज 9 नगरीय निकायों में हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके रिजल्ट जारी किए। भाजपा ने राज्य के नगरीय निकाय में एक-एक पद के लिए 9 में 6 वहीं कांग्रेस ने पार्षद के 3 वार्ड जीते हैं। पन्ना जिले की ककहारी में आदिवासी सीट से भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल निर्विरोध जीते। उनके सामने कोई अन्य प्रत्याशी नहीं उतरा। वहीं मंडला के बिछिया के वार्ड क्रमांक 13 से कांग्नेस की जानकी बाई धुर्वे ने पार्षदी पद पर जीत हासिल की। 

भोपाल नगरीय निकाय बैरसिया के वार्ड 7 से बीजेपी की शाइस्ता सुल्तान जीती। छिंदवाड़ा की नगरीय निकाय के वार्ड 4 की न्यूटन चिखली सीट से भारतीय जनता पार्टी की निकिता बरखे, इन्दौर के सांवेर में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की हसीना की जीत हुई। मीडिया खबरों के मुताबित राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि आज राज्य के 9 नगरीय निकायों में हुए मतदान के परिणाम घोषित किए गए हैं। सभी विजेता प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट सौंपे गए हैं। 

यह भी पढ़ें: जब तक सड़कें रहेंगी, गड्ढे होते रहेंगे, MP के PWD मंत्री राकेश सिंह का अजीबोगरीब बयान

शहडोल जिले के खांड में वार्ड नं. 8 में कांग्रेस जीती है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी शशिधर त्रिपाठी का पार्षद पद के लिए चुनाव हुआ। दूसरी ओर खरगोन की भीकनगांव के वार्ड 5 में भाजपा की कमलेश कौशल पार्षदी के लिए जीती है। वहीं इन्दौर की एक अन्य गौतमपुरा सीट में भाजपा के शंकरलाल जीते है। जिससे भाजपा ने प्रदेश की नगरीय निकाय की 9 में 6 सीटें वहीं कांग्रेस ने 3 सीटें जीतने में सफल रही।