क्या अपनों से डर गयी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने दे डाली हिदायत

एमपी की ऐसी अनेक खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश

Updated: Sep 05, 2021, 02:56 AM IST

 

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।  

भाजपा नेताओं को हिदायत, फोन टेपिंग से बचो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पदाधिकारियों को चेतावनी दी हैं। उन्होंने कहा है कि कई बार अपने ही लोग कटघरे में खड़ा कर देते हैं इसलिए प्रशिक्षण जरूरी है। सोशल मीडिया व फोन पर बात करते समय संतर्क रहें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नेता स्वागत सत्कार खत्म कर काम में जुट जाएं।

भावी डॉक्टर पड़ेंगे हेडगेवार का पाठ

मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के छात्रों को अब आरएसएस के विचार पढ़ाए जाएंगे। मेडिकल छात्रों के फाउंडेशन कोर्स में आरएसएस संस्थापक डॉ हेडगेवार, जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को बतौर लेक्चर जोड़ा जा रहा है। 

राज्य करेंगे किसान कल्याण

मुख्यमंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन में चर्चा के लिए पांच सूत्रीय एजेंडा तैयार किया गया है। केंद्र सरकार राज्यों से कहेगी वे किसान कल्याण की योजनाओं पर फोकस करें। कृषि क्षेत्र के सभी फ्लैगशिप प्रोग्राम को लागू करने से राज्यों में निवेश आने की संभावना अधिक है।