किसकी कुर्सी हिलाएगा अरुण यादव का चलो खलघाट

मध्यप्रदेश के अखबारों में छपी तमाम ख़बरों का जायज़ा हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश में

Updated: Dec 07, 2021, 03:00 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

पड़ोसी राज्यों से एमपी में बढ़ा खतरा

क्या मध्यप्रदेश में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन आ चुका है? इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह की चेतावनी यही संकेत करती है। पड़ोसी राज्यों में ओमिक्रॉन आ चुका है। ऐसे में इनकार नहीं किया जा सकता कि इंदौर में भी ओमिक्रॉन आ गया हो। 

अरुण यादव का चलो खलघाट

कांग्रेस में अरुण यादव गुट खरगोन के खलघाट में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन ‘चलो खलघाट’ शुरू किया गया है। 


सीएम शिवराज सिंह से उमा भारती का सवाल

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने  केन-बेतवा लिंक परियोजना पर अपनी ही पार्टी की उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकारों को घेरा। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जवाब मांगा है।