आखिर शिवराज सिंह चौहान ने किससे कहा, नही छोडूंगा

एमपी की ऐसी अनेक खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश

Updated: Sep 07, 2021, 01:43 PM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।  

एक्टिंग से जनता को भ्रम में रखते हैं सीएम

बड़वानी में आदिवासियों के समागम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि सीएम शिवराज सिंह अब कि सलमान बन गए हैं। दोनों में एक खूबी यह है कि एक्टिंग अच्छी कर लेते हैं। शिवराज एक्टिंग कर घोषणाएं करते हैं और जनता को रहा गुमराह करते हैं। इसलिए मैं शिवराज ने से कहता हूं कि मुंबई जाइए और एक्टिंग कीजिए। 

शिवराज की चेतावनी, छोडूंगा नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि बांटने में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। पहले चेक और कैश देते थे तो भ्रष्टाचार होता था। अब सीधे बैंक खाते में पैसा जाता है। सारे अफसर भी सुन लें कि राहत राशि में कोई गड़बड़ नहीं होगी। हमारी नीति भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस की है। यदि कहीं गड़बड़ पाई जाती है तो मैं उसे छोड़ूंगा नहीं।


गांवों में भी वसूला जाएगा सम्पत्ति कर

अब ग्रामीणों को भी गांवों में रहने की कीमत चुकानी होगी। शहरों की तर्ज पर गांवों में भी संपत्तिकर, जलकर और स्ट्रीट लाइट कर वसूला जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर हाउस होल्डरों और कारोबारियों के ग्राम पंचायतों में खाते खोले जा रहे हैं।