नाम बदला, मंच सजाया फिर खाली क्यों छोड़ दी थाली

मध्यप्रदेश के अखबारों में छपी तमाम ख़बरों का जायज़ा हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश में

Publish: Nov 13, 2021, 09:29 PM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

आदिवासियों की मजदूरी अब तक बकाया

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल आ रहे हैं। लेकिन जिन आदिवासियों के सम्मान में यह आयोजन हो रहा है सरकार ने उन्हीं की सात करोड़ रुपए की मजदूरी नहीं दी है। 

कमलनाथ ने बताया क्यों कांग्रेस छोड़ गए सिंधिया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर विस्तार से बात की। नाथ ने उपचुनाव में हार के कारणों पर भी बात की।


महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण

महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती अर्थव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस आज से राष्ट्रीय जन जागरण अभियान आरंभ कर रही हैं। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह  मंडला में जन जागरण अभियान की शुरुआत करेंगे।