खुलने वाला है शिवराज सरकार का खजाना, जानिए किसे मिलेगा लाभ

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Jan 29, 2022, 02:58 AM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में 

मिशन 2023 की तैयारियां

मिशन 2023 की तैयारियों को लेकर सत्ता-संगठन ने अभी से अपनी जमावट शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में में क्षेत्रीय विकास की ऐसी बड़ी योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना जिन्हें बजट में शामिल किया जाना है।


गांधी से इतनी नफरत क्यों? 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में 30 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम और राज्य शासन के आदेश पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि आखिर मप्र की भाजपा सरकार को महात्मा गांधी के नाम से इतनी नफरत क्यों?

महाकाल कोरिडोर को अंतिम रूप 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर चले हैं। उज्जैन स्थित भगवान महाकाल मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके लिए महाकाल कॉरिडोर का भव्य स्वरूप तैयार कर लिया गया है।