रायपुर में Run For CG Pride 2021 का आयोजन, सीएम भूपेश बघेल ने युवाओं में भरा जोश बोले काका अभी जिंदा है
Run For CG Pride में हजारों प्रतिभागियों के साथ मुख्यमंत्री ने लगाई दौड, कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रहा आयोजन, मुख्यमंत्री ने कहा विकास में छत्तीसगढ़ मॉडल ने गुजरात मॉडल को पीछे छोड़ा

रायपुर। अपनी जनहितैषी योजनाओं से जनता का दिल जीतने वाले छत्तीसगढ़ ने देश के सामने छत्तीसगढ़ मॉडल पेश किया है। अपने प्रयासों से छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की नई अलख जगाने का काम किया है। 17 दिसंबर को भूपेश सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं। इसी कड़ी में कई आयोजन किए जा रहे हैं। मंगलवार को रन फॉर सीजी प्राइड याने स्वाभिमान और गर्व दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दौड़ लगाई। इस प्राइड रन में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रन फॉर सीजी प्राइड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए।
दौड़ता छत्तीसगढ़
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 14, 2021
दौड़ता स्वाभिमान
दौड़ रहे हैं हमारे
किसान और नौजवान
दौड़ रहे हैं सपने
पा रहे हैं नई उड़ान
बिना किसी विश्राम
पूरे होंगे अरमान#RunForCGPride pic.twitter.com/JIS1tUbyDd
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहरों और गांवों मे किए विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं से गुजरात मॉडल को पीछे छोड़ दिया है। तीन साल में छत्तीसगढ़ में विकास का नया मॉडल बन गया है। कोरोना महामारी के संकट के बाद भी छत्तीसगढ़ में सभी का विकास हुआ है।उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से छत्तीसगढ़ के सबसे स्वच्छ प्रदेश का अवॉर्ड मिल रहा है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए मंच कहा कका अभी जिंदा है। प्रदेश में विकास की और तीव्र गति से होगा। प्रदेश का आदिवासी, किसान, महिलाओं बच्चों को हर हाल में उनका हक मिलेगा।
‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) राजधानी रायपुर के गाँधी उद्यान से प्रारंभ.#RunForCGPride pic.twitter.com/sICz1zo8DY
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 14, 2021
रन फॉर प्राइड सीजी दो कैटेगरी में हुई, 5 किलोमीटर की दौड़ महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग थी। जिसमें 14 साल से 60 साल तक की उम्र के लोग शामिल हुए। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए और चौंथे से दसवें स्थान तक 21 सौ रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस दौड़ में वरिष्ठ नागरिकों और 14 साल से कम उम्र के बच्चों की एक अलग कैटेगरी रखी गई है। इस आय़ोजन में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।