Corona guideline : मंदिर बंद, कारोबार बंद, दल बदल चालू
Lockdown 4.0 : जनता परेशान और भाजपा का सदस्यता अभियान

लॉक डाउन में जनता परेशान है। भूखे प्यासे परेशान लोग अपने अपने घरों की ओर नहीं जा पा रहे। लेकिन मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपने परिवार को बढ़ाने में जुटी है। भोपाल के भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में सांवेर के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट भी उपस्थित रहे। दरअसल कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन के बीच भाजपा को सांवेर सहित 24 सीटों पर उपचुनाव का डर सता रहा है। इसीलिए तमाम नियमों को ताक पर रखकर पार्टी के कार्यक्रम भी जारी हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा के इस सदस्यता कार्यक्रम पर सवाल उठाये हैं।
कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कितना शर्मनाक है - आज आवश्यकता है कोरोना प्रभावित इलाक़ों में एवं प्रदेश के मार्गों व सीमाओं पर जाकर भूखे प्यासे मज़दूरों से मिलकर उनका दर्द जानने की, लेकिन जा रहे है अपने कार्यालय उपचुनाव की तैयारियों के लिये,चुनाव जीतने की रणनीति बनाने के लिये,लोगों का दलबदल करवाने के लिये? आज आवश्यकता है इस महामारी के प्रदेश में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केन्द्र सरकार से बात कर प्रदेश में टेस्टिंग किट की कमी दूर करने की , टेस्टिंग के लिये निजी लेब को ज़्यादा से ज़्यादा अनुमति दिलवाने की , वेंटिलेटर व पीपीई किट की कमी को दूर करने की ....लेकिन केन्द्र सरकार व उसके मंत्रियो से इस महामारी में भी बात की जा रही है उपचुनावो को जीतने के लिये 'एक्सप्रेस वे' के भूमिपूजन की? आज आवश्यकता है सभी को मिलकर कोरोना महामारी से लड़ने की ...लेकिन तैयारियाँ की जा रही है चुनाव लड़ने की , इस महामारी में भी पद बाँटे जा रहे है , जवाबदारी कोरोना से निपटने की नहीं , उपचुनाव जिताने की दी जा रही है? यह है इनकी संवेदनशीलता? इन्हें जनसेवा नहीं ,सत्ता की भूख है।इन्हें कोरोना से प्रदेशवासियो को नहीं बचाना है, इन्हें पहले खुद की सरकार को बचाना है इनकी प्राथमिकता जनता नहीं सत्ता लोलुपता है। बेचारी जनता कोरोना से लड़ रही है और ये पद व टिकट के लिये लड़ रहे है...।
कितना शर्मनाक है
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 18, 2020
आज आवश्यकता है कोरोना प्रभावित इलाक़ों में एवं प्रदेश के मार्गों व सीमाओं पर जाकर भूखे प्यासे मज़दूरों से मिलकर उनका दर्द जानने की,
लेकिन जा रहे है अपने कार्यालय उपचुनाव की तैयारियों के लिये,चुनाव जीतने की रणनीति बनाने के लिये,लोगों का दलबदल करवाने के लिये ?
1/5
वहीं प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने इस सदस्यता कार्यक्रम पर ट्वीट किया है उन्होंने लिखा है कि लोग सड़को पर हज़ारो किलोमीटर पैदल चल रहे है, इस दौरान कई लोगो की जान तक चली गई। ई-पास नही बन पाने के कारण कई लोग पैदल ही चले जा रहे है। लेकिन असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा देखिये संकटकाल में संक्रमित सोच सदस्यता अभियान चला रही है। अरे साहब जनता जनार्दन पर रहम कीजिए...!!!
लोग सड़को पर हज़ारो किलोमीटर पैदल चल रहे है, इस दौरान कई लोगो की जान तक चली गई।
— Jaivardhan Singh (@JVSinghINC) May 18, 2020
ई-पास नही बन पाने के कारण कई लोग पैदल ही चले जा रहे है। लेकिन असंवेदनशीलता की पराकष्ठा देखिये संकटकाल में संक्रमित सोच सदस्यता अभियान चला रही है।
अरे साहव जनता जनार्दन पर रहम कीजिए...!!! #shame pic.twitter.com/bP9kWQbnpu