नेहा धूपिया और अंगद बेदी दोबारा बने पेरेंट्स, घर में आया प्यारा सा बेटा
नेहा के पति अंगद बेदी ने फैंस से शेयर की खुशखबरी, बताया मां और बच्चा हैं स्वस्थ्य, सोशल मीडिया पर लिखा बेटी मेहर भाई को लेकर है काफी एक्साइटेड

रोडीज फेम नेहा धूपिया ने अपनी दूसरी संतान को जन्म दिया है। रविवार को एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। उनके पति और बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने यह खुशखबरी फैंस को दी है। इंस्टाग्राम पर अंगद ने बताया है कि आज उनके घर नन्हा मेहमान आ गया है। अपनी और नेहा की फोटो शेयर करते हुए अंगद ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया है। वे लिखते हैं कि भगवान ने आज हमें एक बेटा दिया है। साथ ही अंगद ने फैंस को बताया है कि नेहा और न्यू बॉर्न बेबी दोनों स्वस्थ्य हैं।
वे लिखते हैं कि बेबी पर वाहेगुरू मेहर बनाए रखें। अंगद ने नेहा को इस सफर का वॉरियर कहा है वे लिखते हैं कि योद्धा बने रहने का तुम्हें शुक्रिया'। नेहा और अंगद की एक बेटी भी है। जो अपने भाई के आने को लेकर काफी खुश है। अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के बारे में नेहा और अंगद ने कुछ महीने पहले ऐलान किया था।
बेटी के साथ अपना फोटो शेयर कर बताया था कि वे जल्द ही वह तीन से चार होने वाले हैं। नेहा के घर किलकारी गूंजने पर उनके फैंस, कलीग्स और को स्टार्स बधाइयां दे रहे हैं।
कुछ दिनों पहले ही नेहा की गोद भराई की रस्म हुई थी, जिसमें बी टाउन की कई हसीनाएं शिरकत करने पहुंची थी। सोहा अली खान ने अपने इंस्टाअकाउंट से फोटो शेयर किया था।
वहीं सोहा के बच्चे के बर्थ डे पर नेहा अपनी बेटी को लेकर पहुंची थी। वहीं उन्हें कई बार बेबी बंप के साथ स्पाट किया गया था।नेहा का मैटरनिटी फोटो शूट भी फैंस को खूब पसंद आया था।