अयोध्या में ‘राम सेतु’ बनाएंगे अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग अयोध्या में करने की मांगी इजाजत

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म राम सेतु की तैयारी में जुटे हैं। वे इस फिल्म की शूटिंग अयोध्या की रियल लोकेशन्स पर करना चाहते हैं। अक्षय ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुंबई में मुलाकात की थी। इसी मुलाकात में उन्होंने फिल्म 'राम सेतु' अयोध्या में शूट करने के बारे में अनुमति मांगी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर से जारी बयान में ये जानकारी दी गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने मुंबई का दौरा भी किया था। इसी दौरान वे अक्षय कुमार से मिले थे। इस दौरान अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म राम सेतु की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करने की बात छेड़ी थी। अक्षय कुमार को जल्द ही फिल्म की शूटिंग की इजाजत मिलने की उम्मीद है।
और पढ़ें: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ने कहा, हिम्मत है तो मुंबई से फिल्म इंडस्ट्री ले जाकर दिखाएं योगी
हाल ही में अक्षय की फिल्म लक्ष्मी रिलीज हुई थी। जिसके बाद अक्षय ने फिल्म 'राम सेतु' की घोषणा की थी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी।