दीपिका पादुकोण ने क्यों डिलीट किए सभी पुराने पोस्ट, क़रीब साढ़े पाँच करोड़ फालोअर और फ़ैन परेशान

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट हुए, पहले लोगों को लगा इंस्टा और ट्विटर अकाउंट हैक हो गए हैं, लेकिन इसी बीच दीपिका ने लॉन्च कर दी ऑडियो डायरी

Updated: Jan 01, 2021, 09:43 PM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

अपनी पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर खलबली मचाने वाली दीपिका पादुकोण एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वो पोस्ट करने की वजह से नहीं बल्कि पोस्ट हटाने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल दीपिका आमतौर पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया वे अपनी एक्टिविटीज शेयर करना नहीं भूलती हैं। लेकिन न्यू इयर ईव पर दीपिका पादुकोण के फैंस को एक बड़ा झटका लगा। 31 दिसंबर को दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया से अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए। उनके सभी ट्वीट और इंस्टाग्राम पोस्ट अब नजर नहीं आ रहे हैं। अचानक ऐसा होने पर फैंस को लगा कि कहीं दीपिका के सोशल मीडिया अकाउंट हैक तो नहीं हो गए हैं।

दीपिका भगवा ट्रोल आर्मी के निशाने पर रही हैं,  दरअसल दीपिका फिल्म 'छपाक' के रिलीज के पहले जेएनयू गई थीं। जेएनयू प्रोटेस्ट में दीपिका का शामिल होना लोगों को रास नहीं आया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। लोगों ने #BoycottChhapaak के तहत छपाक के टिकट कैंसिल कर दिए थे। क्या उन्होंने पुराने पोस्ट किसी डर की वजह से डिलीट किए हैं? वहीं ड्रग केस में नाम आने के बाद भी उन पर कई तरह के साल खड़े किए गए थे। लोगों को लग रहा है कि क्या दीपिका ने उस वजह से पोस्ट हटा दिए हैं।

लेकिन एक जनवरी को दीपिका का नया पोस्ट आते ही उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। नए साल की पहली सुबह दीपिका ने एक ऑडियो डायरी पोस्ट की है। जिसके बाद अब यह माना जा रहा है कि हो सकता है दीपिका ने नई सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी के तहत अब ऑडियो शेयर करके ही फैंस से मुखातिब होने का फैसला किया हो।  

 

दीपिका ने इस ऑडियो क्लिप को माय ऑडियो डायरी नाम दिया है। आज ऑडियो डायरी का पहला भाग रिलीज किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को न्यू इयर विश किया है। दीपिका ने मैसेज में कहा है कि 'हेलो, आप सभी का मेरी ऑडियो डायरी में स्वागत है, जहां मैं अपने विचार और फीलिंग्स शेयर करती हूं। आप सभी मुझसे सहमत होंगे 2020 अनिश्चितताओं से भरा साल था, लेकिन मेरे लिए यह साल आभार जताने के लिए भी महत्वपूर्ण था। जहां तक 2021 की बात है तो मैं अपने और अपने आस-पास सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करती हूं। हैप्पी न्यू इय़र। अब देखना होगा की इस धमाकेदार वापसी से दीपिका सोशल मीडिया पर क्या नया लेकर आती हैं।

और पढ़ें: Welcome 2021: गर्मजोशी के साथ बॉलीवुड स्टार्स ने किया नए साल का स्वागत

इनदिनों दीपिका और रणवीर सिंह रणथंबौर में वेकेशन पर हैं। इस वकेशन की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं।

और पढ़ें: आलिया-रणबीर के परिवार एक साथ पहुँचे राजस्थान तो तेज़ हुईं सगाई की अटकलें

दीपिका के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फैमिली की फोटोज भी वायरल हो रही हैं, इनके वहां होने से आलिया की सगाई की अफवाहें भी उड़ने लगी थीं।