रामायण सीरियल के निषाद राज का निधन, लंबी बीमारी के बाद चंद्रकांत पंड्या ने दुनिया को कहा अलविदा

रामानंद सागर निर्मित रामायण में श्रीराम के मित्र निषाद राज का किरदार निभाने वाले एक्टर का का निधन, 100 से ज्यादा फिल्मों में टीवी सीरियल में काम कर चुके थे चंद्रकांत पंड्या

Updated: Oct 22, 2021, 09:17 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

रामायण के रावण याने अरविंद त्रिवेदी के निधन के बाद अब एक और बुरी खबर आई है। रामानंद सागर की रामायण में निषाद राज का किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक्टर चंद्रकांत ने निधन से उनके फैंस में शोक की लहर छा गई है। रामायण में श्रीराम के मित्र निषाद राज का रोल निभाने वाले चंद्रकांत पंड्या ने निधन पर राम याने अरुण गोविल, सीता याने दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण याने सुनील लहरी ने दुख व्यक्त किया है। दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंद्रकांत की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने चंद्रकांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

80 के दशक में धूम मचाने के बाद कोरोना काल में दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण से लोगों में रामायण को लेकर नया उत्साह देखने को मिला था। चंद्रकांत ने श्रीराम के मित्र की भूमिका निभाई थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी तारीफ मिली थी।

1 जनवरी, 1946 को गुजरात के बनासकांठा में जन्में चंद्रकांत ने करियर की शुरुआत थिएटर के छोटे-छोटे रोल्स से की। फिर उन्होंने हिन्दी और गुजराती फिल्मों में की तरफ रुख किया। उनकी पहली गुजराती फिल्म कडू मकरानी से उन्हें पहचान मिली। वे 100 से ज्यादा टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी प्रमुख फिल्में थीं प्रेम लगन, प्यार हो गया, परिवार ना पंखी, होते होते प्यार हो गया वहीं वे कई गुजराती फिल्मों में भी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके थे।