दिवाली पार्टी में दिखा प्रियंका चोपड़ा का रेट्रो लुक, स्टाइलिश ड्रेस में एक्ट्रेस की फोटो हो रही वायरल

सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइनर थ्री पीस ड्रेस में दिखा देसी गर्ल प्रियंका का स्वैग, अपनी खास दोस्त लिली सिंह की दिवाली पार्टी में किया इंज्वाय

Updated: Nov 07, 2021, 05:56 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

विदेशी धरती पर भी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारतीय त्यौहारों को पूरी शिद्दत से मनाती हैं। हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने एक के बढ़कर एक फोटोज शेयर की। प्रियंका अपनी खास दोस्त लिली सिंह के यहां दिवाली की पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं। प्रियंका बालीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। वे मोस्ट टैलेंटेंड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं।

लिली सिंह और प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छे दोस्त हैं। लिली सिंह कनाडियन कॉमेडियन, फॉर्मर टॉक शो होस्ट और फेमस यूट्यूबर हैं।दोस्त के दिवाली सेलिब्रेशन से प्रियंका का देसी लुक वायरल हो रहा है। पार्टी में वे रेट्रो लुक में दिखाई दीं। ऑरेंज ड्रेस के साथ उन्होंने ग्रीन बैंगल्स, ग्रीन ज्वैलरी कैरी की थी। उन्होंने गॉग्लस कैरी किए थे। प्रियंका चोपड़ा की फोटोज को मजेदार कमेंट्स मिल रहे हैं।  इस पार्टी से पहले वे अपने घर में दिवाली का जश्न देसी अंदाज में मनाती दिखाई दी थीं।

प्रियंका चोपड़ा की स्टाइलिश ड्रेस फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। इस थ्री पीस एथनिक सूट में रेट्रो लुक लोगों को पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने शॉर्ट कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड पैंट पहना था। वहीं उनका मैचिंग दुपट्टा उनका लुक कंपलीट कर रहा था।

पार्टी में प्रियंका ने लाइट मेकअप किया था, बालों को खुला रखा था। हैवी डिजाइनर ज्वैलरी पहन रखी थी, जिसमें ग्रीन नेकलेस और चूड़ियों में प्रियंका बहुत अच्छी लग रही थीं। अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिली सिंह को परफेक्ट होस्ट और दोस्त बताया है। प्रियंका की फोटोज को लाखों कमेंट और लाइक्स मिल चुके हैं।  इससे पहले दिवाली के दिन प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक के साथ दिवाली पूजा की फोटोज शेयर की थी।