घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट वेजिटेबल लज़ानिया

बेहद आसान है रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी वेजिटेबल लजानिया बनाने की रेसिपी, घर पर भी कर सकते हैं तैयार

Updated: Dec 17, 2020, 12:19 AM IST

Photo Courtesy: EatingWell
Photo Courtesy: EatingWell

यूं तो आपने कई बार रेस्टोरेंट में लज़ानिया खाया होगा। लज़ानिया कई फ्लेवर्स में बनता है। यह जितना टफ दिखता है, उतना है नहीं, इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। लज़ानिया में लेयर्ड पास्ता शीट के साथ टमेटो सॉस, व्हाइट सॉस और वेजीटेबल्स की लेयर्स लगाई जाती है। ऊपर से क्रीम डालकर बेक किया जाता है।

वेजिटेबल लज़ानिया बनाने के लिए सामग्री

6 बड़े चम्मच - मक्खन, ¼ चम्मच - काली मिर्च, ¼ चम्मच – जायफल, 85 ग्राम – मैदा, 720 मिली - गर्म दूध, 60 ग्राम -  Parmesan cheese, ¼ नमक, 2-3 बड़े चम्मच - जैतून का तेल,एक बारीक कटा हुआ प्याज, 140 ग्राम मीडियम कटी हुई मशरूम, 4-5 ताजी बेसिल लीव्स, 3 –बारीक कटी लहसुन की कलियां, 1 कद्दूकस की हुई गाजर, 2 कटी हुई जुकीनी, 140 ग्राम ताजी पालक, 1 चम्मच – अजवायन, 1000 ग्राम - टमाटर सॉस Lasagna नूडल्स, 90 ग्राम mozzarella और parmesan cheese, नमक और काली मिर्च स्वाद के अनुसार

घर पर कैसे बनाएं वेजिटेबल लज़ानिया

सबसे पहले एक पैन में जैतून के तेल को गर्म करके उसमें लहसुन, प्याज, जुकीनी, गाजर, मशरूम, पालक के पत्ते डालकर भून लें। थोड़ी देर सब्जियों को नरम होनें दें। फिर उसमें टमाटर सास, स्वाद अनुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, ऑरिगानो और बेज़िल लीफ्स डालकर कुछ मिनट के लिए हल्की आंच पर सेंके। तैयार हो गया रेड सॉस वेजीटेबल बेस।

अब व्हाइट सॉस बनाने के लिए दूसरे पैन में मक्खन गर्म करें, उसमें मैदा डालकर हल्का भूनें। इसके बाद उसमें दूध डालकर हल्की आंच पर उबाल लें, फिर इसमें काली मिर्च, जायफल और parmesan cheese डालकर सॉस जैसा थिक होने तक पकाएं। the cooking foodie का यह वीडियो vegetable lasagne बनाने में आपके लिए हेल्पफुल होगा

लज़ानिया तैयार करने के लिए माइक्रोवेव सेफ डिश के बेस में सबसे पहले रेड सॉस और सब्जियों के मिक्स की लेयर लगाएं, अब उसपर mozzarella cheese चीज़ डालें। फिर इसे लेयर पास्ता शीट से ढंक दें। रेड सॉस और व्हाइट सॉस की लेयर के बीच में लेयर पास्ता शीट लगाते जाएं और एक के ऊपर एक 4-5 लेयर तैयार करें।

ध्यान रखें की सबसे उपर वाली लेयर पर व्हाइट सॉस डालें। फिर उसपर mozzarella और parmesan cheese डालें। उसे aluminium foil से कवर कर दें। फिर इसे प्री हीट किए अवन में बेक करें। इसे करीब 25 से 30 मिनट तक बेक करें। कुक हो जाने पर बाहर निकालें और ठंडा होने पर पीस कट करके सर्वे करें। यह एक टेस्टी और हेल्दी रेसेपी है, इसमें कई तरह की सब्जियों का यूज होता है।