इन पांच आयुर्वेदिक चीजों से बढ़ा सकते हैं इम्यूनिटी

कोरोना संक्रमण के इस दौर में आयुर्वेदिक तत्वों की जरूरत और भी बढ़ी

Publish: Jul 16, 2020, 04:50 AM IST

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के कई तरीके हैं लेकिन आयुर्वेदिक तत्वों जितना कारगर शायद ही कोई हो। एक मजबूत इम्यून सिस्टम आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है वहीं कोरोना संक्रमण के इस दौर में इसकी जरूरत और भी बढ़ जाती है। हमारे आसपास ऐसे कई आयुर्वेदिक हर्ब्स हैं जिनके उपयोग से अपनी इम्यून सिस्टम को मजबूत रखा जा सकता है। इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए इन पांच आयुर्वेदिक तत्वों का सेवन कर आप बीमारियों और संक्रमण को दूर कर सकते हैं।

1. हल्दी 

बहुत कम लोग ही जानते हैं कि भारतीय मसालों में प्रमुख स्थान रखने वाला हल्दी औषधीय गुणों के ममले में बहुत आगे है। हल्दी को सबसे अच्छा एन्टीबायोटिक भी माना जाता है। हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी का सेवन करने के लिए आप दूध में हल्दी मिला सकते हैं या शहद और पानी में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं।

2. तुलसी 

तुलसी भारतीय घरों में आसानी से मिल जाती है। तुलसी के पत्तों में भी एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। तुलसी की पत्तों का सेवन कर इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। तुलसी की पत्तियों का सेवन अगर शहद के साथ किया जाए तो यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में काफी लाभकारी साबित हो सकती हैं।

3. गिलोय 

कोरोना के इस दौर में गिलोय की काफी चर्चा हुई है। खासकर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय कारगर औषधियों में मानी गई है। गिलोय का सेवन कर भी इम्यूनिटी को बढ़ावा मिल सकता है। गिलोय आपको कैप्सूल के रूप में या फिर हरी पत्तियों के रूप में भी बड़ी आसानी से मिल जाएगी। गिलोय की पत्तियों का जूस के रूप में भी सेवन किया जा सकता है।

4. अदरक 

हमारे किचन में अदरक न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे भी दे सकता है। सर्दी, खांसी और जुकाम से लेकर यह इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। अदरक में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यून सेल्स बढ़ावा देते हैं। इसका सेवन आप चाय या पानी घोलकर शहद के साथ कर सकते है।

5. अश्वगंधा 

अश्वगंधा का नाम आपने कई बार सुना होगा। आयुर्वेद में अश्वगंधा का इस्तेमाल कई रोगों से छुटकारा पाने में किया जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन आप दूध के साथ कर सकते हैं। अश्वगंधा का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। अश्वगंधा वाला दूध रात को सोने से पहले पीने से अच्छी नींद लेने में भी मदद कर सकता है।