वर्ल्ड हार्ट डे: दिल का ख्याल रखना है बहुत जरूरी, इन तरीकों से खुद को रखें स्वस्थ

हृदय, हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। जो पूरे शरीर में रक्त पंप करता है, इस प्रक्रिया में आने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए जरूरी है कि आप हृदय को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें, इसके लिए आहार और लाइफस्टाइल दोनों को ठीक रखने पर ध्यान देना चाहिए। चूंकि अब कम उम्र के लोग भी हृदय रोगों के शिकार हो रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास किया जाए। 

Updated: Sep 29, 2023, 10:56 AM IST

Image courtesy - Zee news
Image courtesy - Zee news

हमारा देश अभी कुछ ही समय पहले कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से गुजरा है। इस महामारी के बाद से लोग अब खुद अपने स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक चिंतित रहने लगे हैं। मौजूदा समय में हृदय यानी अपना हार्ट का ध्यान रखना भी जरूरी है। विशेषकर ऐसे लोगों को जो पहले से ही ह्रदय संबंधी परेशानियों से ग्रसित हैं। 

हृदय, हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। जो पूरे शरीर में रक्त पंप करता है, इस प्रक्रिया में आने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए जरूरी है कि आप हृदय को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें, इसके लिए आहार और लाइफस्टाइल दोनों को ठीक रखने पर ध्यान देना चाहिए। चूंकि अब कम उम्र के लोग भी हृदय रोगों के शिकार हो रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास किया जाए। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि हृदय संबंधी समस्याओं के स्पष्ट लक्षणों को जानना और समय रहते इसका उपचार किया जाना बहुत जरूरी है। हृदय की समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और जोखिम कारकों के बारे में लोगों को सचेत करने के लक्ष्य के साथ हर साल आज यानी 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको हार्ट अटैक आने के लक्षण और अपने आपको स्वस्थ रखने के टिप्स देने जा रहे है। आइए जानते है 


क्या है लक्षण 

सीने में दर्द या बेचैनी

हृदय की बीमारी में अक्सर सीने में दर्द सा होता है, जकड़न, दबाव महसूस होने या जलन की समस्या हो सकती है। हृदय की इस तरह की समस्याएं हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियों में भी देखी जाती रही हैं, जिनमें आपको आपातकालीन चिकित्सा की भी जरूरत हो सकती है। कुछ लोगों को बांहों, गर्दन, जबड़े या पीठ में भी दर्द हो सकती है। अगर आपको भी इस तरह की दिक्कत महसूस हो रही है तो तुरंत किसी डॉक्टर से परामर्श लें। 

सांस लेने में तकलीफ

हल्की गतिविधि से या आराम करते समय भी अगर आपको सांस फूलने की समस्या होती है। तो ये हृदय संबंधी विकारों का संकेत हो सकता है। इसके साथ घुटन या हांफने की दिक्कत भी हो सकती है। सांस की तकलीफ के कई और भी कारण हो सकते हैं, ये फेफड़ों की बीमारियों में भी होने वाली दिक्कत है। हालांकि अगर आपको छाती में दर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो इसपर तुरंत ध्यान दें। 

और पढ़े:  चीज़ खाने से मस्तिष्क विकार रोकने में मिलती है मदद, डिमेंशिया से बचाव का दावा: स्टडी रिपोर्ट
दिल की अनियमित धड़कन

दिल की धड़कन अगर अक्सर कम या ज्यादा होती रहती है तो ये आपके लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है। अनियमित दिल की धड़कन की स्थिति हार्ट अटैक और कई अन्य गंभीर हृदय विकारों की भी समस्या हो सकती है। धड़कन में अनियमितता पर ध्यान दें और अगर अक्सर ये दिक्कत रहती है तो किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

दिल को स्‍वस्‍थ रखने के लिए टिप्‍स- 
1. स्वस्थ बने रहने के लिए रोजाना एक्‍सपर्ट के मार्गदर्शन में रहकर व्‍यायाम जरूर करें। इससे आपको हृदय संबधी परेशानी आसानी से नहीं होगी।

2. अक्‍सर लोग बीमारी होने पर सतर्क होते हैं। लेकिन अगर आप नियमित रूप से 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करते हैं तो आपका हृदय स्‍वस्‍थ्‍य रहेगा। 
 
3. डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी-एक्‍सीडेंट फ्री रेडिकल्‍स से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। यह ह्रदय की कोशिकाओं की क्षति को कम करता है। अत: डार्क चॉकलेट का सेवन अवश्य करें। 
 
4. हर रोज सुबह फलों का सेवन जरूर करें। उसमें मौजूद फाइबर कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे स्‍ट्रोक का खतरा कम होता है। 
 
5. नट्स का सेवन जरूर करें। अखरोट, बादाम, पिस्‍ता विशेष रूप से दिल के लिए फायदेमंद है।
नियमित रूप से व्‍यायाम करें। 

6. अनहेल्दी खाने की आदत छोड़ कर अपने खान-पान पर ध्यान दें। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, प्रोटीन, कार्ब्स को जरूर शामिल करें।