स्पेन को पछाड़ भारत बना 5 वां कोरोना प्रभावित देश

शनिवार को तकरीबन 10 हजार नए मामले आने के बाद भारत ने स्पेन को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत ने शुक्रवार को ही इटली को पीछे छोड़ था।

Publish: Jun 08, 2020, 12:02 AM IST

Photo courtesy : teluguin
Photo courtesy : teluguin

Lockdown 5.0 में छूट के बाद Unlock 1 में कोरोना विस्‍फोटक रूप ले चुका है। भारत में हर रोज 9 हजार से अधिक नए पॅाजिटिव केस यही कारण है कि भारत दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश बन गया है। शनिवार को तकरीबन 10 हजार नए मामले आने के बाद अब भारत ने स्पेन को भी पीछे छोड़ दिया है। कोरोना संक्रमित लोगों के मामले में भारत ने शुक्रवार को ही इटली को पीछे छोड़ था। स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के मुताबिक भारत में शनिवार को 9,971 नए केस के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 2,46,628 हो गया है। वहीं स्पेन में अबतक कुल 2 लाख 41 हजार कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। शनिवार को दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मिलने वाला देश भारत रहा है।

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। गृह मंत्रालय के डाटा के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,971 कोरोना के नए मरीज मिले हैं वहीं 287 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घण्टों में दुनियाभर में भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में एक दिन में यह अबतक की सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी है। गृह मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में अबतक कुल 2,46,628 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें 6,929 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 1,20,406 है। राहत की बात ये है कि देशभर में अबतक कुल 1,19,293 मरीज इस महामारी जंग जीतकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं। दुनियाभर में इस महामारी से अबतक तकरीबन 67 लाख लोग संक्रमित हुए हैं वहीं 3 लाख 93 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ भारत ने स्पेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। अब दुनियाभर में मात्र चार ऐसे देश हैं जहां भारत से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिनमें अमेरिका, ब्राजील, रूस और इंग्लैंड शामिल है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में सबसे आगे अमेरिका है जहां साढ़े 19 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी के चपेट में आए हैं, जिसमें एक लाख ग्यारह हजार से ज्यादा लोगों की मृतु हो चुकी है। इसी बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी वैक्सीन बनाने का दावा भी किया है।